Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

चम्पाई सोरेन भाजपा में हुए शामिल, जानिए पिछले 6 महीने में कैसे बदली झारखंड की राजनीति?

Champai Soren joins BJP: झारखंड की राजनीति में कोल्हान टाइगर नाम से भी जाने जाने वाले दिग्गज आदिवासी नेता चम्पाई सोरेन शुक्रवार (30 अगस्त) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले ये झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के लिए बड़ा झटका है।

झारखंड के पूर्व सीएम और पूर्व जेएमएम नेता चम्पाई सोरेन केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए हैं।

Champai Soren joins BJP

शिवराज सिंह चौहान ने इस मौके पर कहा कि चम्पाई सोरेन ने झारखंड के निर्माण के लिए अपनी जिंदगी और जवानी कुर्बान कर दी, ऐसे कार्यकर्ता और नेता का मैं भारतीय जनता पार्टी में स्वागत करता हूं।

ये भी पढे़ं- 'सोचा था नई पार्टी बनाऊंगा', BJP में शामिल होने से पहले चम्पाई सोरेन ने JMM पर साधा निशाना

पिछले 6 महीने में कैसे बदली झारखंड की राजनीति, जानें प्रमुख घटनाक्रम

पिछले 6 महीने में झारखंड की राजनीति में काफी कुछ बदला गया। फरवरी 2024 को चम्पाई सोरेन को हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद सीएम बनाया गया था। उसके बाद फिर 28 जून को हेमंत सोरेन जमानत पर बाहर आ गए। उनके जमानत पर बाहर आते ही सीएम की कुर्सी पर काबिज होने की तैयारियां शुरू हो गईं।

आखिरकर 3 जुलाई की शाम को चम्पाई सोरेन से झारखंड के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा ले लिया गया और उसके बाद हेमंत सोरेन दोबार सीएम बने। इसके बाद से ही जेएमएम के अंदर बगावत की चर्चा तेज हो गई।

Champai Soren joins BJP

ये भी पढे़ं- Ramdas Soren: रामदास सोरेन ने झारखंड के कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ, क्या ले पाएंगे चम्पाई सोरेन की जगह?

7 बार के विधायक चम्पाई सोरेन हेमंत सोरेन के रवैये से खफा हैं। अगस्त महीने में ये चर्चा तेज हो गई कि चम्पाई सोरेन विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो सकते हैं। चम्पाई सोरेन ने 18 अगस्त को एक्स पर पोस्ट लिखा और जेएमएम से मिले दर्द को बयां किया। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर का भी जिक्र किया। इस पोस्ट में चम्पाई सोरेन ने यह भी बताया कि 31 जनवरी से अब तक क्या-क्या हुआ।

21 अगस्त को चम्पाई सोरेन ने नई पार्टी बनाने का ऐलान किया। इसके बाद 26 अगस्त को चम्पाई सोरेन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उसके बाद उन्होंने कहा कि वह भाजपा के साथ मिलकर झारखंड के विकास के लिए काम करेंगे।

उन्होंने अपने एक्स पोस्ट पर लिखा, ''आदिवासी अस्मिता एवं अस्तित्व को बचाने के इस संघर्ष में, मैंने माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में आस्था जताते हुए भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने का फैसला लिया है। झारखंड के आदिवासियों, मूलवासियों, दलितों, पिछड़ों, गरीबों, मजदूरों, किसानों, महिलाओं, युवाओं एवं आम लोगों के मुद्दों एवं अधिकारों के संघर्ष वाले इस नए अध्याय में आप सभी का सहयोग अपेक्षित है।''

चम्पाई सोरेन ने 28 अगस्त को जेएमएम के सभी अधिकारिक पदों से इस्तीफा दे दिया। चम्पाई सोरेन के भाजपा में शामिल होने से विधानसभा चुनावों में जेएमएम को नुकसान हो सकता है। अब ये देखने वाली बात ये होगी कि चम्पाई सोरेन को भाजपा में क्या रोल मिलता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+