Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Surendra Pal Singh: कौन हैं सुरेंद्र पाल सिंह टीटी, जो करणपुर उप चुनाव जीतने से पहले ही बने मंत्री

Surendra Pal Singh TT Minister of Rajasthan: भाजपा आलाकमान ने राजस्‍थान में भजन लाल शर्मा को सीएम बनाकर अब मंत्रिमंडल विस्‍तार में सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को मंत्री बनाकर सबको चौंका दिया। सुरेंद्र पाल सिंह टीटी वो नेता हैं, जो विधानसभा चुनाव जीतने से पहले ही मंत्री बन गए हैं।

राजस्‍थान में भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल का विस्‍तार 30 दिसंबर 2023 को हुआ है। जयपुर स्थित राजभवन में कलराज मिश्र ने नए मंत्रियों को पद व गोपनियता की शपथ दिलाई।

Surendra Pal Singh TT

यह भी पढ़ें- Rajasthan New Cabinet: राजस्‍थान की भजन लाल शर्मा सरकार के 22 मंत्रियों ने ली शपथ, देखें पूरी सूची

दरअसल, राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 प्रदेश की 200 में से 199 सीटों पर ही हुए थे, क्‍योंकि श्रीगंगानगर जिले की करणपुर सीट पर कांग्रेस के प्रत्‍याशी गुरमीत सिंह कुन्‍नर का निधन हो जाने के कारण यहां पर चुनाव टाल दिए गए थे।

अब 5 जनवरी 2024 को करणपुर सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। आठ जनवरी 2024 को चुनाव परिणाम आएगा। भाजपा ने सुरेंद्र पाल सिंह को उम्‍मीदवार बनाया है। इधर, उपचुनाव से पहले सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को भाजपा ने भजन लाल शर्मा सरकार में मंत्री बना दिया।

यह भी पढ़ें- Kirodi Lal Meena Minister: किरोड़ी लाल मीणा वसुंधरा राजे के बाद भजन लाल सरकार में भी बने मंत्री

करणपुर सीट पर कांग्रेस ने रूपिंदर सिंह कुन्नर को बनाया उम्मीदवार है। भाजपा ने अपने प्रत्‍याशी सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को चुनाव परिणाम से पहले ही राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) बनाकर मास्‍टर स्‍ट्रॉक खेल दिया।

कौन हैं सुरेंद्र पाल सिंह टीटी?

बता दें कि सुरेंदर पाल सिंह टीटी भाजपा के दिग्‍गज नेता हैं। 1994 में कैबिनेट रैंक के साथ राजस्थान वेयरहाउसिंग के अध्यक्ष रहे। भजन लाल शर्मा सरकार में राज्‍यमंत्री बनने से पहले साल वसुंधरा राजे सिंधिया सरकार में कृषि मंत्री (2003-2008) रहे। इसके बाद खान और पेट्रोलियम मंत्री (2013-2018) के रूप में कार्य किया।

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2018 में सुरेंद्र पाल सिंह टीटी करणपुर सीट पर कांग्रेस के गुरमीत सिंह कूनर से 28,376 वोटों के अंतर से चुनाव हार गए थे। राज्‍यमंत्री बनाए जाने के बाद मीडिया से बातचीत में सुरेंद्र पाल सिंह टीटी ने कहा कि भाजपा ने उनको मंत्री बनाकर करणपुर के मतदाताओं का सम्‍मान किया है।

यह भी पढ़ें- Col Rajyavardhan Rathore: राज्यवर्धन सिंह राठौड़, फौज में रहे कर्नल, अब भजन लाल शर्मा सरकार में मंत्री

राजस्‍थान कैबिनेट मंत्री 2024

1 किरोड़ी लाल मीणा, सवाई माधोपुर
2 गजेंद्र सिंह खींवसर
3 कर्नल राज्‍यवर्धन सिंह राठौड़
4 बाबूलाल खराड़ी, झाड़ोल
5 मदन दिलावर, रामगंज मंडी
6 जोगाराम पटेल, लूणी
7. सुरेश सिंह रावत, पुष्‍कर अजमेर
8. अविनाश गहलोत, जैतारण पाली
9. जोराराम कुमावत
10 हेमंत मीणा
11 कन्‍हैया लाल चौधरी, मालपुरा टोंक
12.सुमित गोदारा लूणकरणसर सीट

राजस्‍थान राज्‍यमंत्री स्‍वतंत्र प्रभार 2024

1. संजय शर्मा, अलवर
2. गौतम कुमार दक, बड़ी सादड़ी चित्‍तौड़गढ़
3. झाबर सिंह खर्रा, श्रीमाधोपुर
4. सुरेंद्र पाल सिंह टीटी, करणपुर
5. हीरालाल नागर, सांगोद, कोटा

राजस्‍थान राज्‍यमंत्री 2024

18. ओटाराम देवासी, सिरोही
19. डॉ. मंजू बाघमार, जायल
20. विजय सिंह चौधरी, नावां
21. कृष्ण कुमार केके विश्नोई, गुढ़ामालानी
22. जवाहर सिंह बेडम, भरतपुर

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+