Col Rajyavardhan Rathore: राज्यवर्धन सिंह राठौड़, फौज में रहे कर्नल, अब भजन लाल शर्मा सरकार में मंत्री

Rajyavardhan Singh Rathore Minister of Rajasthan: राजस्‍थान की भजन लाल शर्मा सरकार में राज्‍यवर्धन सिंह राठौड़ को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। ये जयपुर शहर की झोटवाड़ा सीट से भाजपा विधायक हैं। इससे पहले जयपुर ग्रामीण सीट से सांसद रहे।

राजस्‍थान में भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल का विस्‍तार 30 दिसंबर 2023 को हुआ है। जयपुर स्थित राजभवन में कलराज मिश्र ने नए मंत्रियों को पद व गोपनियता की शपथ दिलाई।

Col Rajyavardhan Rathore Minister

यह भी पढें : Rajasthan New Cabinet: राजस्‍थान की भजन लाल शर्मा सरकार के मंत्रियों ने ली शपथ, देखें पूरी सूची

बता दें कि कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर का जन्‍म 29 जनवरी 1970 को जैसलमेर में हुआ। इन्‍होंने भारतीय फौजी से राजनीति तक सफर
तय किया है। राज्यवर्धन सिंह राठौर एक भारतीय निशानेबाज रहे हैं। इन्होंने साल 2004 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक, एथेंस में डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीता था।

राजपूत समुदाय से आने वाले राज्‍यवर्धन सिंह वो प्रथम भारतीय (स्वतंत्रता के बाद) हैं, जिन्होंने व्यक्तिगत रजत पदक जीता। उनसे पहले ब्रितानी मूल के भारत में जन्मे नॉर्मन प्रिचर्ड ने 1900 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक में दो रजत पदक जीते थे।

राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में राज्‍यवर्धन सिंह का मुकाबला कांग्रेस के अभिषेक चौधरी था। राज्यवर्धन सिंह राठौड़ 50 हजार से भी ज्यादा मतों से जीते। 2023 में इस सीट पर 71.52 प्रतिशत मतदान हुआ, जो कि साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव से -0.45 फीसदी घटा है, पिछले चुनाव में यहां 71.97 प्रतिशत मतदान हुआ था।

यह भी पढ़ें- कि Kirodi Lal Meena Minister: किरोड़ी लाल मीणा वसुंधरा राजे के बाद भजन लाल सरकार में भी बने मंत्री

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+