Kirodi Lal Meena Minister: किरोड़ी लाल मीणा वसुंधरा राजे के बाद भजन लाल सरकार में भी बने मंत्री

Kirodi Lal Meena Minister of Rajasthan: दिग्‍गज आदिवासी नेता डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को भी राजस्‍थान की भजन लाल शर्मा सरकार में मंत्री बनाया गया है।

राजस्‍थान में भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल का विस्‍तार 30 दिसंबर 2023 को हुआ है। जयपुर स्थित राजभवन में कलराज मिश्र ने नए मंत्रियों को पद व गोपनियता की शपथ दिलाई।

Kirodi Lal Meena became minister

डॉ. किरोड़ी लाल मीणा राजस्‍थान से भाजपा के राज्‍यसभा सांसद रहते सवाई माधोपुर सीट पर राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 लड़ा और कांग्रेस के मौजूदा विधायक दानिश अबरार को 22 हजार वोटों से हराया।

राजस्‍थान में 'बाबा' से भी पहचाने जाने वाले डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की पत्‍नी गोलमा देवी भी राजस्‍थान में मंत्री रह चुकी हैं। साल 2023 के विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद किरोड़ी लाल मीणा को राजस्‍थान का मुख्‍यमंत्री बनाने की मांग भी उठी थी।

खुद किरोड़ी लाल मीणा ने कहा था कि राजस्‍थान के 17 विधायक उनके घर आकर मिलकर गए हैं। मीणा का यह बयान उस समय आया था कि राजस्‍थान मुख्‍यमंत्री पद को लेकर विधायकों को अपने पक्ष करने की सियासत गरमाई हुई थी।

मीणा ने कहा कि ये वो विधायक हैं, जिनका राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में हमने प्रचार किया। पार्टी के ये वो कार्यकर्ता हैं, जो विधायक बन गए। जीते हुए विधायक हुए नेता से मिल रहे हैं। पार्टी कार्यालय भी जा रहे हैं। वसुंधरा राजे समेत अन्‍य नेताओं के घर भी जा रहे हैं।

किरोड़ी लाल मीणा का जन्‍म 3 नवंबर 1951 को राजस्‍थान के दौसा जिले की महवा तहसील के गांव साँथा में मनोहर लाल मीणा और फूला देवी के घर में हुआ था। किरोड़ी लाल मीणा की शादी गोलमा देवी से हुई। गोलमा देवी भी राजनीति में सक्रिय हैं। दो बार विधायक रह चुकी हैं।

वहीं, खुद किरोड़ी लाल मीणा भी वसुंधरा राजे सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, आपदा प्रबंधन एवं सहायता तथा श्रम एवं योजना विभाग के मंत्री रह चुके हैं।

दौसा से दो बार सांसद रह चुके किरोड़ी लाल मीणा साल 2023 में सवाई माधोपुर से भाजपा विधायक बने हैं। इससे पहले लालसोट, टोडाभीम, बामनवास और महुवा से भी विधायक चुने जा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+