Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rajasthan New Cabinet: राजस्‍थान की भजन लाल शर्मा सरकार के 22 मंत्रियों ने ली शपथ, देखें पूरी सूची

Rajasthan new ministers List: नए साल 2024 के आगमन के साथ ही राजस्‍थान को नया मंत्रिमंडल मिल गया है। राजस्‍थान की भजन लाल शर्मा सरकार के नए 22 मंत्रियों को 30 दिसंबर 2023 को राजभवन में राज्‍यपाल कलराज मिश्र ने शपथ दिलाई।

Rajasthan Cabinet Expansion

राजस्‍थान की भाजपा सरकार में 12 कैबिनेट, 5 राज्‍यमंत्री स्‍वतंत्र प्रभार और 5 राज्‍यमंत्री बनाए गए हैं। वहीं, सीएम भजन लाल शर्मा, उप मुख्‍यमंत्री दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा को मिलाकर मंत्रियों का आंकड़ा 25 तक पहुंच जाता है। राजस्‍थान में अधिकतम 30 मंत्री बनाए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Kirodi Lal Meena Minister: किरोड़ी लाल मीणा वसुंधरा राजे के बाद भजन लाल सरकार में भी बने मंत्री

राजस्‍थान कैबिनेट मंत्री 2024

1 किरोड़ी लाल मीणा, सवाई माधोपुर
2 गजेंद्र सिंह खींवसर
3 कर्नल राज्‍यवर्धन सिंह राठौड़
4 बाबूलाल खराड़ी
5 मदन दिलावर, रामगंज मंडी
6 जोगाराम पटेल, लूणी
7. सुरेश सिंह रावत, पुष्‍कर अजमेर
8. अविनाश गहलोत, जैतारण पाली
9. जोराराम कुमावत
10 हेमंत मीणा
11 कन्‍हैया लाल चौधरी, मालपुरा टोंक
12.सुमित गोदारा लूणकरणसर सीट

राजस्‍थान राज्‍यमंत्री स्‍वतंत्र प्रभार 2024

13 संजय शर्मा, अलवर
14 गौतम कुमार दक, बड़ी सादड़ी चित्‍तौड़गढ़
15. झाबर सिंह खर्रा, श्रीमाधोपुर
16. सुरेंद्र पाल सिंह टीटी, करणपुर
17. हीरालाल नागर, सांगोद, कोटा

राजस्‍थान राज्‍यमंत्री 2024

18. ओटाराम देवासी, सिरोही
19. डॉ. मंजू बाघमार, जायल
20. विजय सिंह चौधरी, नावां
21. कृष्ण कुमार केके विश्नोई, गुढ़ामालानी
22. जवाहर सिंह बेडम

यह भी पढ़ें- Col Rajyavardhan Rathore: राज्यवर्धन सिंह राठौड़, फौज में रहे कर्नल, अब भजन लाल शर्मा सरकार में मंत्री

राजस्‍थान मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर कल रात से विधायकों के पास पहुंचने शुरू हो गए थे। कल ही समारोह की डेट फाइनल की गई थी। राजस्‍थान मंत्रिमंडल विस्‍तार से एक दिन पहले मुख्‍यमंत्री भजन लाल शर्मा दिल्‍ली पहुंचे और भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर नए मंत्रियों के नामों पर चर्चा की। फिर रात को ही भजन लाल शर्मा जयपुर लौट आए।

दिल्‍ली से आने के बाद सीएम भजन लाल शर्मा ने रात को राजस्‍थान भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष सीपी जोशी, पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ व प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर से मुलाकार कर मंत्रिमंडल विस्‍तार पर चर्चा की। इधर, भाजपा विधायक शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए 20 विधायक पहले भाजपा मुख्‍यालय पहुंचे और फिर शपथ ग्रहण करने के लिए राजभवन आए। राजस्‍थान भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष सीपी, पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़, सतीश पूनिया, कैलाश चौधरी, नौक्षम चौधरी भी राजभवन पहुंचे।

उल्‍लेखनीय है कि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा ने 115 सीटें जीतकर सरकार बनाई है। तीन दिसंबर को नतीजे घोषित होने के बाद 15 दिसंबर को भाजपा ने भजन लाल शर्मा को मुख्‍यमंत्री व दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को उप मुख्‍यमंत्री बना था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+