PM Modi Jaipur Visit: पीएम मोदी पहुंचे जयपुर, भगवा रंग में रंगा नजर आ रहा पूरा गुलाबी नगर
PM Modi in Jaipur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर जयपुर पहुंच चुके हैं। जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट पर राजस्थान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने पीएम मोदी का स्वागत किया।
पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में पिंकी सिटी जयपुर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। पूरा गुलाबी नजर जयपुर इस समय भगवा रंग में रंगा नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें- Rajasthan: जयपुर में आज से शुरू हुई DG-IG Conference क्या है? AI-डीप फेक पर स्ट्राइक की तैयारी
पीएम नरेंद्र मोदी जयपुर में हो रही 58वीं पुलिस महानिदेशक-महानिरीक्षक (डीजी-आईजी) कॉन्फ्रेंस में शिकरत करेंगे और भाजपा पदाधिकारियों व भाजपा विधयकों की बैठक लेंगे। पीएम मोदी की बैठक में भजनलाल शर्मा सरकार के पूरे मंत्रिमंडल मौजूद रहेगा।
शाम करीब छह बजे जयपुर पहुंची पीएम नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट से सीधे भाजपा मुख्यालय पहुंचे। यहां पर पार्टी पदाधिकारियों व विधायकों से मुलाकात व रात्रि भोजन करेंगे। भाजपा मुख्यालय में करीब तीन घंटे रुकेंगे।
राजस्थान में 115 सीटें जीतकर भजन लाल शर्मा की सरकार बनने के बाद पीएम मोदी का यह दूसरा दौरा। पहले 15 दिसंबर को सीएम भजन लाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी व प्रेम चंद बैरवा के शपथ ग्रहण समारोह में आए थे।
ये भी पढ़ें- भजन लाल शर्मा सरकार में विभागों का बंटवारा, किस मंत्री को मिला 'मलाईदार' विभाग? देखें पूरी सूची
पीएम नरेंद्र मोदी जयपुर दौरे 2024 के पहले दिन भाजपा कार्यालय जाएंगे। वहीं, रात को राजभवन में रुकेंगे। 6 व 7 जनवरी को आरआईसी में आयोजित 58वीं पुलिस महानिदेशक- महानिरीक्षक (डीजी-आईजी) कॉन्फ्रेंस जयपुर में भाग लेंगे। 5 जनवरी को दोपहर ढाई बजे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करेंगे।
पीएम नरेंद्र मोदी अपने इस बार के दौरे में जयपुर में लगातार तीन दिन तक रुकेंगे। यह पहला मौका है जबकि पीएम जयपुर में तीन दिन ठहरेंगे। इनके अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी जयपुर पहुंचे हैं।
बता दें कि देश में आतंरिक सुरक्षा, एआई, साइबर अपराध समेत कई विषयों पर जयपुर में डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस 2024 में हो रही हैं, जिसमें देश के 28 राज्यों के पुलिस महानिदेशक व केंद्र की सभी जांच एजेंसियों के मुखिया शामिल हो रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Siddhi Kumari: राजस्थान की सबसे अमीर MLA सिद्धि कुमारी ने अपनी बुआ पर क्यों दर्ज करवाई FIR?












Click it and Unblock the Notifications