Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Siddhi Kumari: राजस्‍थान की सबसे अमीर MLA सिद्धि कुमारी ने अपनी बुआ पर क्‍यों दर्ज करवाई FIR?

Siddhi Kumari vs Rajshri Bikaner: राजस्‍थान की सबसे अमीर विधायक सिद्धि कुमारी फिर से चर्चा में हैं। इस बार सिद्धि कुमारी व उनकी बुआ राजश्री आमने-सामने हैं। भतीजी ने बुआ पर एफआईआर दर्ज तक दर्ज करवा दी है।

सिद्धि कुमारी बीकानेर के पूर्व राज परिवार से ताल्‍लुक रखती हैं। वर्तमान में बीकानेर पूर्व विधानसभा सीट से भाजपा की चौथी बार विधायक हैं। सिद्धि कुमारी का अपनी बुआ व पूर्व महाराजा करणीसिंह की बेटी राजश्री से विवाद की वजह बीकानेर के पूर्व राज परिवार की सम्पत्ति है।

Siddhi Kumari News Bikaner

ये भी पढ़ें- Siddhi Kumari: 3 बार की MLA प्रिंसेस सिद्धि कुमारी ने क्‍यों नहीं की शादी? सामने आई असली वजह

सिद्धि कुमारी ने राजश्री के खिलाफ उनकी संपत्ति हड़पने के लिए धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेज बनाने और गलत तथ्य पेश करने करने आरोप लगाए हैं और इस्तगासे के माध्यम से बीकानेर सदर थाने में बुआ राजश्री कुमारी पत्नी मयूर ध्वज गोहिल व उनके पीए राजेश पुरोहित निवासी मुरलीधर व्यास नगए, गौरव बिन्नाणी, पुखराज और ऋतु चौधरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

ये भी पढ़ें- Diya Kumari Net Worth: 19 करोड़ की मालकिन हैं दीया कुमारी, 8 बैंकों में कितने रुपए जमा?

भतीजी सिद्धि कुमारी की ओर से एफआईआर दर्ज करवाए जाने के बाद उनकी बुआ राजश्री की प्रतिक्रिया भी सामने आई और उन्‍होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि वे बीकानेर के पूर्व महाराजा करणीसिंह की बेटी हैं। उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाए गए हैं। पूरा मामला कानूनी टीम को सौंप दिया गया है। इसमें वे भी कार्रवाई करेंगी।

सिद्धि कुमारी की नेटवर्थ 2024

दरअसल, राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में बीकानेर पूर्व सीट से नामांकन पत्र भरते समय सिद्धि कुमारी ने चुनावी शपथ पत्र में अपनी कुल संपत्ति 102 करोड़ रुपए बताई।

Siddhi Kumari Richest MLA

साल 2018 के विधानसभा चुनाव के शपथ पत्र में सिद्धि कुमारी की कुल संपत्ति 4.67 करोड़ रुपए बताई गई थी।

महज पांच साल में संपत्ति 95 करोड़ रुपए बढ़ने की वजह सिद्धि कुमारी ने माता और दादी के निधन के बाद पैतृक और ननिहाल में संपत्ति में हिस्‍सा मिलना बताया।

उधर, सिद्धि कुमारी की बुआ राज्‍यश्री कुमारी ने उनके चुनाव पत्र में संपत्ति विवरण में तथ्‍य छुपाने का आरोप लगाया और चुनाव आयोग को भी शिकायत की। अब यह मामला पुलिस थाने तक पहुंच गया है।

सिद्धि कुमारी ने क्‍यों नहीं की शादी?

बीकानेर पूर्व राजपरिवार में 6 अक्‍टूबर 1973 को जन्‍मी सिद्धि कुमारी 50 साल की हो चुकी हैं, मगर अभी तक अविवाहित हैं। शादी क्‍यों नहीं करने के एक सवाल का जवाब देते हुए सिद्धि कुमारी ने बताया कि वे बीकानेर की जनता की सेवा करना चाहती है। बीकानेर की जनता ही उनका परिवार है। उन्‍होंने शादी की बजाय सोलो जर्नी करने का फैसला किया है। पिता नरेंद्र सिंह के 962 लालगढ़ पैलेसे एरिया, इंद्रा कॉलोनी वार्ड नंबर 36 तहसील बीकानेर में रहती हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+