Rajasthan: जयपुर में आज से शुरू हुई DG-IG Conference क्या है? AI-डीप फेक पर स्ट्राइक की तैयारी
what is DG-IG Conference Jaipur: राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) में शुक्रवार दोपहर से 58वीं पुलिस महानिदेशक-महानिरीक्षक (डीजी-आईजी) कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है।
डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन दोपहर ढाई बजे केंद्रीय केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया है। इसमें न केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बल्कि 28 राज्यों के डीजी व आईजी भी शिकरत कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- DG-IG Conference Jaipur: पीएम मोदी का राजस्थान दौरा आज से, पहली बार 3 दिन जयपुर में रुकेंगे
जयपुर में 5 जनवरी 2024 से 7 जनवरी 2024 तक चलने वाली डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस का पहले दिन का सत्र साढ़े छह घंटे का होगा जबकि दूसरे दिन यानी 6 जनवरी को यह 9 से 12 घंटे तक चलेगी। आइए जानते हैं आखिर क्या है डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस?
दरअसल, डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस जयपुर के एजेंडे में देश की बाहरी व आंतरिक सुरक्षा समेत कई अहम विषय शामिल हैं। इसमें न्यूक्लियर-बायोलॉजिकल इंसीडेंटस में रेस्पॉंस, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई), डीप फेक, साइबर अपराध, पुलिसिंग में प्रौद्योगिकी, आतंकवाद विरोधी चुनौतियों, वामपंथी उग्रवाद, जेल सुधार और आंतरिक सुरक्षा विषयों पर विचार मंथन होगा।

बता दें कि डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस जयपुर में 76 डेलीगेटस हिस्सा लेंगे, जिनमें सभी राज्यों के डीजी व देश की सभी केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुख शामिल हैं। कॉंफ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जयपुर पहुंचे।
यह भी पढ़ें- 12th फेल IPS मनोज शर्मा व IRS श्रद्धा जोशी की लव स्टोरी ऐसे हुई थी शुरू, शादी में क्यों आए 'डकैत'?
डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस जयपुर कार्यक्रम
डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस जयपुर में पहले दिन दोपहर ढाई बजे से रात नौ बजे तक, दूसरे दिन सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक, तीसरे दिन सुबह 9 बजे से शाम छह बजे तक विभिन्न सत्रों में मंथन होगा। पीएम नरेंद्र मोदी दूसरे और तीसरे दिन पूरे समय उपस्थित रहेंगे। मोदी तीसरे दिन शाम साढ़े चार बजे दिल्ली रवाना होंगे।
क्या है डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस?
वर्ष 2014 की डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस गुवाहाटी में हुई। फिर साल 2015 में कच्छ के रण धोरडो, 2016 में हैदराबाद, 2017 में टेकनपुर बीएसएफ अकादमी, 2018 में केवडि़या, 2019 में पुणे, 2021 में लखनऊ, 2023 में नई दिल्ली में आयोजित की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications