Ghanshyam Tiwari Rajya Sabha MP : BJP से अलग होकर बनाई खुद की पार्टी, चुनाव में नहीं बचा पाए थे जमानत
जयपुर, 10 जून। राज्यसभा चुनाव 2022 सम्पन्न हो गए हैं। 10 जून को राजस्थान विधानसभा में सुबह दस से शाम चार बजे तक मतदान हुआ। इसके एक घंटे बाद मतों की गणना की गई। भाजपा प्रत्याशी घनश्याम तिवारी राज्यसभा सांसद चुने गए हैं।

सीकर के खूड़ में जन्मे घनश्याम तिवाड़ी
भाजपा के दिग्गज नेता घनश्याम तिवाड़ी का जन्म 19 दिसम्बर 1947 के राजस्थान के सीकर जिले के खूड़ में हुआ। घनश्याम तिवाड़ी की शादी पुष्पा तिवाड़ी से हुई। इनके दो बेटे व एक बेटी है। परिवार वर्तमान में जयपुर के श्यामनगर में रहता है। घनश्याम तिवाड़ी की राजनीतिक पारी की शुरुआत सीकर के श्री कल्याण कॉलेज के छात्र संगठन के चुनाव 1968 से की।

एसके कॉलेज सीकर के छात्रसंघ महामंत्री बने
एलएलबी व बीकॉम करने वाले घनश्याम तिवाड़ी सीकर के एसके कॉलेज के छात्रसंघ में जीतकर महामंत्री बने। 33 साल की उम्र में राजस्थान विधानसभा चुनाव 1980 में घनश्याम तिवाड़ी ने सीकर से कांग्रेस के दिग्गज तथा नगरपरिषद में सभापति रहे सोमनाथ त्रिहन को हराया। भाजपा के युवा नेता घनश्याम तिवाड़ी ने विधायक बनकर राजनीति में अच्छी पकड़ बनाई और साल राजस्थान विधानसभा चुनाव 1985 में तिवाड़ी फिर से सीकर विधायक बने।

तिवाड़ी ने बनाई थी अपनी पार्टी 'भारत वाहिनी'
राजस्थान के पूर्व सीएम भैरोंसिंह शेखावत व वसुंधरा राजे सरकार में मंत्री रहे घनश्याम तिवाड़ी के वसुंधरा सरकार के साथ वैचारिक मतभेद रहे। राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 के वक्त तिवाड़ी ने बीजेपी से अलग होकर 'भारत वाहिनी' नाम से अपने एक राजनीतिक दल का गठन किया। साल 2018 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में घनश्याम तिवाड़ी के दल भारत वाहिनी के प्रत्याशी हार गए। खुद तिवाड़ी जयपुर की सांगानेर सीट से अपनी जमानत नहीं बचा पाए।

2019 में तिवाड़ी ने ज्वाइन की कांग्रेस
भाजपा से अलग होकर घनश्याम तिवाड़ी ने लोकसभा चुनाव 2019 से पहले राहुल गांधी का जयपुर में रोड शो में तिवाड़ी कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। कुछ समय बाद घनश्याम तिवाड़ी का कांग्रेस से भी मोहभंग हो गया और वे अपने जन्मदिन 19 दिसम्बर से पहले भाजपा में लौट आए। राजस्थान में घनश्याम तिवाड़ी छह बार विधायक रह चुके हैं। भाजपा में कई अहम पदों पर रह चुके हैं।
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के राज्यसभा प्रत्याशी भाईसाहब श्री घनश्याम तिवारी जी को विजय श्री होने पर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बहुत बहुत हार्दिक बधाई।#GhanshyamTiwari @BJP4Rajasthan @BJP4India pic.twitter.com/IfIqd2YOvM
— Kamlesh Dave (@Kamleshdavebjp) June 10, 2022
वसुंधरा सरकार में में शिक्षामंत्री रहे तिवाड़ी
ब्राह्मण समाज से आने वाले तिवाड़ी अस्सी के दशक में सीकर से दो बार विधायक बनने के बाद वर्ष 1993 से 1998 तक विधानसभा क्षेत्र चौमूं से चुने गए। तिवाड़ी जुलाई 1998 से नवंबर 1998 तक भैरोंसिंह शेखावत सरकार में ऊर्जा मंत्री व दिसम्बर 2003 से 2007 तक वसुंधरा राजे सरकार में शिक्षा मंत्री रहे।












Click it and Unblock the Notifications