MP में दौड़ने बेताब विस्टाडोम: ‘ट्रेन के इस कोच में बैठते ही फीलिंग होगी यूरोप जैसी’, जानिए क्यों है ख़ास
विस्टा और डोम.. दो शब्दों से मिलकर विस्टाडोम बना है। विस्टा यानि परिद्रश्य और डोम का मतलब गुम्बद आकर से है। पैसेंजर ट्रेनों में लग रहे विस्टाडोम का का मतलब हुआ ‘डोम आकार की रेलगाड़ी से परिदृश्य प्राप्त करना।
जबलपुर, 08 जुलाई: देश के कई हिस्सों में आधुनिक सुविधाओं के दम पर खूबियाँ बटोरने वाले विस्टाडोम कोच (Vistadome coach) मप्र की रेल पटरियों पर भी दौड़ेंगे। शुरुआत पश्चिम मध्य रेल जोन (WCR) के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से जबलपुर तक चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से होगी। जिसमें अभी एक कोच लगाने की योजना है। कोच कई एडवांस सुविधाओं से लैस रहेंगा, और जब आप इसमें बैठकर सफ़र करेंगे तो ऐसा लगेगा कि यूरोप में किसी ट्रेन में बैठे है।

‘विस्टाडोम’ का सफ़र है सुहाना
भारतीय रेलवे लगातार रेल यात्री सुविधाओं में इजाफा करता जा रहा है। दूसरे देशों की तुलना में भारतीय रेल का सफ़र बेहद सस्ता माना जाता है। लेकिन यूरोप-अमेरिका जैसे देशों में रेल सुविधाएं भारत से ज्यादा आधुनिक है। उसी आधुनिक शैली को जरुरत के हिसाब भारतीय रेल भी अपना रहा है। यात्री ट्रेनों में विस्टाडोम कोच की परिकल्पना इसी बात का ख्याल रखते हुए की गई, ताकि यात्रियों को सफ़र में आनंद की अलग अनुभूति हो। लंबे सफ़र में भी वह न ज्यादा थकान महसूस कर पाए और न ही उन्हें ऐसा बोरियत महसूस हो।

विस्टाडोम का मतलब ?
विस्टा और डोम.. दो शब्दों से मिलकर विस्टाडोम बना है। विस्टा यानि परिद्रश्य और डोम का मतलब गुम्बद आकर से है। पैसेंजर ट्रेनों में लग रहे विस्टाडोम का का मतलब हुआ 'डोम आकार की रेलगाड़ी से परिदृश्य प्राप्त करना। नई तकनीक और सुविधाओं के साथ तैयार ये कोच एक तरह से टूरिस्ट कोच है। जिनका लुक आम यात्री ट्रेनों के कोच से बिल्कुल अलग है।

तीन तरफ से पारदर्शी, 180 डिग्री सीट का मूवमेंट
देश के कई रेल जोन से चलने वाली यात्री ट्रेनों में यह कोच लगाए गए है। मध्यप्रदेश में यह पहला मौका है। इन कोचों की खासियत है कि आप सफ़र करते वक्त दाएं-बाएं और ऊपर तीनों तरफ बाहर का नजारा देख सकते है। कोच में बड़ी कांच की खिड़कियां, कांच की छतें, घूमने वाली सीटें है। बड़ी विंडो होने की वजह से आप सफ़र के वक्त बाहर प्रकृति का खुलकर नजारा देख सकते हैं। सिटिंग अरेंजमेंट भी बेहतर है, सीट 180 डिग्री घूम जाएंगी। इस वजह से जिन रास्तों से ट्रेन गुजरेगी वहां के पहाड़ों, घाटियों और प्राकृतिक हरियाली सुंदरता का आप बैठे-बैठे लुत्फ़ उठा सकते है।

लाउंज और Way वाई-फाई, जीपीएस की सुविधा
अत्याधुनिक शैली में निर्माण हुए विस्टाडोम कोचों में अधिकतम 44 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। सिटिंग अरेंजमेंट के अलावा इसमें अवलोकन लाउंज भी है, जहाँ पहुंचकर आप खड़े-खड़े चलती ट्रेन से बाहर का परिद्रश्य देख सकते है। इसके अतिरिक्त कोच Way वाई-फाई, जीपीएस से भी लैस है। ट्रेन किस रास्ते से गुजर रही है, और अगली जगह कौन सी आने वाली है। यह पता लगता रहेगा। वाई-फाई की सुविधा भी दी गई है, जिससे आप अनलिमेटेड मोबाइल पर इंटरनेट सुविधा ले सकते है।

ऑटोस्लाइडिंग डोर और मॉड्युलर टॉयलेट
आम तौर पर जब आप सामान्य ट्रेन में चढ़ते है तो उसका दरवाजा हाथ से खोलना-बंद करना पड़ता है। लेकिन इस कोच में जब आप सफ़र करेंगे तो आपको ऑटोस्लाइडिंग डोर मिलेंगे। यानि दरवाजे के सामने आपके पहुँचते ही सेंसर से अपने अप खुल जाएंगे फिर बंद हो जाएंगे। दिव्यंगों का भी इसमें भरपूर ख्याल रखा गया है। दरवाजों की चौड़ाई इतनी है कि व्हील चेयर आसानी से आ जाए। टॉयलेट की बात करें तो साफ़-सफाई की किच-किच नही रहेंगी। इसे इस ढंग से डिजाइन किया गया है कि यात्रियों को कोई असुविधा न हो। बायो टैंक के साथ मॉड्युलर टॉयलेट इको फ्रेंडली होंगे।

किचिन जैसी सुविधा, मनोरंजन से भरपूर
कोच में एक बड़ी खासियत आपने खान-पान की सुविधा की भी है। आपको ऐसा फील होगा, जैसे आप घर के डायनिंग एरिया में बैठे है। खाना गर्म बना रहे, इसके लिए हॉटकेस, माइक्रोवेव रखा गया है। ताकि आप बाहर का लुत्फ़ उठाते हुए गरमा-गरम लजीज व्यंजनों का भी भरपूर आनंद उठा सकें। ठंडा चाहिए तो फ्रिज है, और चाय-कॉफ़ी का मूड है तो टी-कॉफ़ी मेकर भी रखा गया है। हर कोच में मोबाइल या लैबटॉप चार्ज करने के लिए चार्जिंग पॉइंट हैं। सुविधा का ख्याल रखते हुए चार्जिंग प्वाइंट सीट के पास होंगे। साथ ही डिजिटल डिस्प्ले तकनीक में स्पीकरक भी जुड़ा है, ताकि यात्री यात्रा के दौरान मनोरंजन भी कर सकें।

ये विशेषताएं आपको करेंगी आकर्षित
जानकारी के मुताबिक देश के विभिन्न रेल जोन से चलने वाली करीब 45 गाड़ियों में यह कोच लगाए गए है। रेलवे का उद्देश्य है कि देश के अलग-अलग हिस्सों के पर्यटन क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा मिले। एक नजर इस ट्रेन की सभी विशेषताओं के बारे में जिसे जानना आपको बेहद जरुरी है।
• विस्टाडोम कोच में दोनों तरफ बड़ी ग्लास की खिड़कियां हैं, इसी के साथ यात्रियों के लिए मनोरम दृश्य प्राप्त करने के लिए डोम आकार की पारदर्शी छत है| • विस्टाडोम कोच में सीट के साथ आर्मरेस्ट के नीचे प्रत्येक यात्री के लिए मोबाइल चार्जिंग सॉकेट दिया गया है| • इस कोच में डिजिटल डिस्प्ले स्क्रीन के साथ-साथ, म्यूजिक लवर के लिए एंटरटेनमेंट सिस्टम और स्पीकर लगे हैं| • विस्टाडोम कोच में एंट्रेंस के लिए बड़े दरवाजे के साथ आटोमेटिक स्लाइडिंग कम्पार्टमेंट दरवाजे हैं| • विस्टाडोम पर्यटक कोच सीसीटीवी से लैस होने के साथ जीपीएस पर आधारित सार्वजानिक पता सह-यात्री सुचना प्रणाली से भी जुड़े हुए हैं| • विस्टाडोम में यात्री क्षेत्र से बाहर, जिससे टूरिस्ट को सामान की वजह से बाहर के मनोरम दृश्य देखने में कोई परेशानी ना हो, स्टेनलेस स्टील के बने बहु-स्तरीय सामान रैक बने हैं| • इसमें यात्रियों को जलपान प्रदान करने के लिए मिनी-पैंट्री के साथ सेवा क्षेत्र मौजूद हैं जहाँ पर रेफ्रीजिरेटर, माइक्रोवेव ओवन, कॉफ़ी मेकर, हॉट केस, वाश बेसिन आदि सर्विस दी गई हैं| |












Click it and Unblock the Notifications