4,30,000 साल पहले हुई थी दुनिया में इंसान की पहली हत्या

नयी दिल्ली। गाजियाबाद के विजयनगर में डबल मर्डर, दिल्ली में दिनदहाड़े गोली मारकर व्यापारी की हत्या या फिर लूट के बाद महिला की गला रेत की मर्डर। क्राइम ग्राफ इस तरह तेजी से बढ़ रहा है कि सुबह पेपेर खोलते ही मर्डर की खबर सबसे पहले दिखाई देती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सबसे पहली बार हत्या कब हुई होगी।

World's First Murder May Have Happened 4,30,000 Years Ago

नहीं तो आईए हम आपको बताते हैं। वैज्ञानिकों को स्पेन में 4,30,000 साल पुरानी एक खोपड़ी मिली है जिसपर गहरे चोट के निशान है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि यह दुनिया का पहला हत्याकांड है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि वे विश्व की इस सबसे पुरानी हत्या के रहस्य को सुलझा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इससे शुरुआती इंसानी अंत्येष्टि प्रथाओं के बारे में भी सबूत मिलता है।

इस अनुसंधान में एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने सहभागिता के साथ कार्य किया जिसमें बिंघमटन यूनिवर्सिटी के मानव विज्ञानी रॉल्फ क्वाम और अन्य कई लोग शामिल थे। यह अनुसंधान उत्तरी स्पेन के पुरातात्विक स्थल सीमा दे लोस हुएसोस में हुआ। गौरतलब है कि एक भूमिगत गुफा में स्थित इस स्थल में कम से कम 28 लोगों के अवशेष मिले हैं। ये सभी 4,30,000 साल पुराने हैं। इस स्थल तक पहुंचने का एकमात्र रास्ता एक 13 मीटर गहरा खड़ा खड्ड है। यह अब एक रहस्य है कि इस जगह तक मानव शवों को कैसे ले जाया गया होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+