Surya Midha Net Worth: कौन हैं 22 साल के सूर्या मिधा? जकरबर्ग को पछाड़ बने सबसे युवा अरबपति? अथाह है संपत्ति
Surya Midha Net Worth: आज की डिजिटल दुनिया में जहां टेक्नोलॉजी तेजी से बदल रही है, वहीं कुछ युवा ऐसे भी हैं जो इस बदलाव को मौके में बदलकर इतिहास रच रहे हैं। ऐसे ही एक नाम हैं सूर्या मिधा, जो सिर्फ 22 साल की उम्र में दुनिया के सबसे युवा सेल्फ-मेड बिलिनेयर बन गए हैं। उन्होंने दुनिया के सबसे कम उम्र के अरबपित मार्क जकरबर्ग (Mark Zuckerberg) का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
कौन हैं सूर्या मिधा? (Who is Surya Midha)
सूर्या मिधा भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन हैं, जिनका जन्म अमेरिका के माउंटेन व्यू में हुआ और उनका सैन जोस में बीता। उनके माता-पिता दिल्ली से अमेरिका जाकर बसे थे। माता-पिता पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। स्कूल के दिनों में ही सूर्या ने अपनी प्रतिभा दिखानी शुरू कर दी थी और वह नेशनल डिबेट चैंपियन भी रहे। पढ़ाई में भी वह आगे रहे और जॉर्ज टाउन विश्वविद्यालय से फॉरेन स्टडीज में बैचलर डिग्री हासिल की।

सूर्या मिधा कैसे बने सबसे कम उम्र के अरबपति? (How he became youngest billionaire)
सूर्या मिधा ने अपने दो दोस्तों ब्रेंडन फूडी और आदर्श हिरेमथ के साथ मिलकर 2023 में एक AI स्टार्टअप Mercor शुरू किया। यह कंपनी एक खास तरह का प्लेटफॉर्म है, जहां जॉब के लिए अप्लाई करने वाले लोगों का इंटरव्यू AI अवतार के जरिए लिया जाता है और फिर उन्हें सही कंपनी से जोड़ा जाता है।
साल 2025 के अंत में इस कंपनी की वैल्यूएशन 10 बिलियन डॉलर तक पहुंच गई। इसके बाद सूर्या मिधा और उनके दोनों साथी दुनिया के सबसे कम उम्र के सेल्फ-मेड बिलिनेयर बन गए। खास बात यह है कि तीनों की उम्र उस समय सिर्फ 22 साल थी, लेकिन सूर्या अपने साथियों से करीब 2 महीने छोटे हैं।
कितनी है सूर्या मिधा की नेटवर्थ? (Net Worth of Surya Midha)
- Forbes के मुताबिक सूर्या मिधा की कुल संपत्ति करीब 2.2 बिलियन डॉलर (लगभग 18 हजार करोड़ रुपये) है। कंपनी में तीनों को-फाउंडर्स की हिस्सेदारी करीब 22-22 प्रतिशत है। कंपनी ने सितंबर 2025 तक 500 मिलियन डॉलर की सालाना कमाई का आंकड़ा भी पार कर लिया था, जो मार्च में सिर्फ 100 मिलियन डॉलर थी।
- Forbes की ताजा लिस्ट के मुताबिक इस बार 30 साल से कम उम्र के 35 अरबपति शामिल हैं। इनमें से 8 अमेरिकी नागरिक हैं, जबकि कई यूरोप और एशिया में रहते हैं। दिलचस्प बात यह है कि ज्यादातर अमेरिकी अरबपति खुद के दम पर बने हैं।
- इसी लिस्ट में 29 साल की Luana Lopes Lara भी शामिल हैं, जो इस साल की सबसे कम उम्र की महिला सेल्फ-मेड बिलिनेयर बनी हैं। वो Kalshi नाम की कंपनी की को-फाउंडर हैं।
Mercor क्या करता है?
Mercor एक AI बेस्ड हायरिंग प्लेटफॉर्म है, जो बड़ी टेक कंपनियों को टैलेंट ढूंढने में मदद करता है। इसमें कैंडिडेट्स का इंटरव्यू इंसान नहीं, बल्कि AI अवतार लेते हैं। यह सिस्टम खासतौर पर सिलिकॉन वैली की बड़ी AI लैब्स के लिए काम करता है, जो अपने मॉडल्स को ट्रेन करने के लिए सही लोगों की तलाश में रहती हैं।
सूर्या मिधा की कहानी इस बात का सबूत है कि आज के दौर में आइडिया, टेक्नोलॉजी और सही टीम के साथ कोई भी युवा कम उम्र में बड़ी सफलता हासिल कर सकता है। उन्होंने यह दिखाया कि अगर सोच बड़ी हो और मेहनत सही दिशा में हो, तो उम्र कोई मायने नहीं रखती।












Click it and Unblock the Notifications