KKR के लिए आई खुशखबरी, 18 करोड़ वाला खिलाड़ी खेलने के लिए हुआ फिट, ईडन गार्डन्स में मचेगा शोर
Matheesha Pathirana: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के प्रशंसकों के लिए आईपीएल 2026 (IPL 2026) के आगाज से पहले एक बहुत अच्छी खबर सामने आई है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना अपनी चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं और जल्द ही मैदान पर वापसी करने वाले हैं।
श्रीलंका से आने वाले इस घातक गेंदबाज की उपलब्धता को लेकर लंबे समय से सस्पेंस बना हुआ था, लेकिन अब यह साफ हो गया है कि वह टूर्नामेंट के शुरुआती हिस्से में ही टीम के साथ जुड़ जाएंगे।

पथिराना को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान गंभीर चोट लगी थी, जिसके कारण उनके पूरे आईपीएल सीजन से बाहर होने की आशंका जताई जा रही थी। केकेआर ने नीलामी में उन पर 18 करोड़ रुपये का बड़ा दांव लगाया था, इसलिए उनकी फिटनेस टीम के लिए सबसे बड़ी चिंता बनी हुई थी।
IPL 2026: श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने दी NOC
ताजा अपडेट के अनुसार, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें खेलने की मंजूरी दे दी है। बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि पथिराना ने अपना रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम पूरा कर लिया है और वह अब पूरी तरह फिट हैं।
हालांकि पथिराना मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले पहले मुकाबले में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले इस मैच में वह उपलब्ध नहीं रहेंगे। लेकिन अच्छी खबर यह है कि वह 2 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले दूसरे मैच तक टीम के साथ जुड़ सकते हैं। यह मुकाबला ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा, जो केकेआर का इस सीजन का पहला घरेलू मैच भी होगा।
KKR: पथिराना कब होंगे प्लेयिंग 11 में शामिल?
पथिराना की वापसी से कोलकाता का गेंदबाजी आक्रमण बेहद मजबूत नजर आ रहा है। उनकी डेथ ओवरों की गेंदबाजी और सटीक यॉर्कर डालने की क्षमता टीम के लिए काफी अहम साबित होगी। अब यह पूरी तरह केकेआर के प्रबंधन और मेडिकल स्टाफ पर निर्भर करेगा कि वे पथिराना की मैच की तैयारी को देखते हुए उन्हें अंतिम ग्यारह में कब शामिल करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications