Who is Mojtaba Khamenei: कौन है मोजतबा खामेनेई ? वो 'रहस्यमयी' शहजादे जिनके हाथ में अब होगी ईरान की सत्ता
Who is Mojtaba Khamenei: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद अब सबकी निगाहें उनके बेटे मोजतबा खामेनेई पर टिकी हैं। मोजतबा को सिर्फ एक 'बेटे' के तौर पर नहीं, बल्कि ईरान के सबसे ताकतवर और रहस्यमयी शख्सियत के रूप में देखा जाता है। भले ही वह सार्वजनिक मंचों पर कम दिखते हों, लेकिन सेना (IRGC) और शासन के भीतर उनका सिक्का चलता है।
इब्राहिम रायसी की मौत के बाद, मोजतबा ही वो अकेले दावेदार बचे हैं जिनके पास धार्मिक ज्ञान और सैन्य समर्थन दोनों है। आइए जानते हैं कि कौन हैं मोजतबा और क्यों उन्हें ईरान का 'अगला उत्तराधिकारी' माना जा रहा है।

Mojtaba Khamenei biography in Hindi: कैसे बने मोजतबा 'मौलवी' से 'दावेदार'?
मोजतबा खामेनेई का जन्म 1969 में मशहद में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई के बाद धर्मशास्त्र (Theology) में गहरी रुचि दिखाई। 1999 में उन्होंने एक मौलवी बनने के लिए अपनी उच्च शिक्षा पूरी की। उनकी यह धार्मिक पहचान उन्हें ईरान के कट्टरपंथी मौलवियों के बीच स्वीकार्य बनाती है। सर्वोच्च नेता बनने के लिए धार्मिक योग्यता अनिवार्य है, और मोजतबा ने सालों तक खुद को इसी सांचे में ढाला है ताकि भविष्य में वो अपने पिता की विरासत को कानूनी रूप से संभाल सकें।
ये भी पढ़ें: Khamenei Death: वफादारों के साथ मीटिंग और आसमान से बरसी 30 बम, खामेनेई की मौत का LIVE वीडियो जारी
Mojtaba Khamenei Profile: IRGC के साथ पुराना और गहरा रिश्ता
मोजतबा सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रहे। 1987 में स्कूल खत्म करते ही वह ईरान की सबसे ताकतवर सेना IRGC में शामिल हो गए। उन्होंने ईरान-इराक युद्ध के अंतिम दौर में मोर्चे पर सेवा की। युद्ध के उन कठिन दिनों ने उन्हें सेना के शीर्ष कमांडरों के करीब ला दिया। आज IRGC मोजतबा को अपना सबसे भरोसेमंद साथी मानती है। यही वजह है कि जब भी उत्तराधिकार की बात आती है, सेना का समर्थन सबसे पहले मोजतबा के पाले में गिरता दिखता है।
Mojtaba Khamenei Iran Supreme leader: 2009 के विद्रोह में चमका चेहरा
मोजतबा खामेनेई पहली बार अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में तब आए, जब 2009 में ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन भड़के थे। आरोप है कि इन प्रदर्शनों को बेरहमी से कुचलने के पीछे मोजतबा का ही दिमाग था। उन्होंने 'बसीज' मिलिशिया और खुफिया तंत्र का इस्तेमाल कर विद्रोह को दबाया। इस घटना ने उनकी छवि एक सख्त और कट्टरपंथी नेता की बना दी। शासन के वफादारों के लिए वह एक मजबूत रक्षक हैं, जबकि विरोधियों के लिए वह एक कठोर शासक की छवि रखते हैं।
ये भी पढ़ें: Ali Khamenei Death: खामेनेई का बेटा Mojtaba बनेगा सुप्रीम लीडर? क्या कहता है ईरान का संविधान और इस्लामिक नियम
पिता के कार्यालय में 'सुपर बॉस' की भूमिका
पिछले दो दशकों से मोजतबा अपने पिता यानी 'सर्वोच्च नेता के कार्यालय' (Beit-e Rahbari) में एक बेहद प्रभावशाली भूमिका निभा रहे हैं। वह सिर्फ सलाह ही नहीं देते, बल्कि एक 'कमांडिंग ऑफिसर' की तरह शासन के नेटवर्क को कंट्रोल करते हैं। खुफिया विभाग से लेकर बड़े राजनीतिक फैसलों तक, मोजतबा का हस्तक्षेप रहता है। इस अनुभव ने उन्हें सत्ता चलाने की वो बारीकियाँ सिखाई हैं, जो शायद किसी और दावेदार के पास इस वक्त नहीं हैं।
उत्तराधिकार की रेस में सबसे आगे क्यों?
ईरान की राजनीति में उत्तराधिकारी बनने के लिए धार्मिक मान्यता, सेना का साथ और कूटनीतिक पकड़ जरूरी है। पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी की मौत के बाद मोजतबा के सामने कोई बड़ा प्रतिद्वंदी नहीं बचा है। सेना (IRGC) संवैधानिक प्रक्रियाओं को दरकिनार कर मोजतबा को जल्द से जल्द गद्दी पर बिठाना चाहती है ताकि देश में कोई आंतरिक कलह न हो। मोजतबा का धार्मिक नेटवर्क और सैन्य पकड़ उन्हें इस 'पावर गेम' का सबसे मजबूत खिलाड़ी बनाती है।
-
US Iran War को लेकर भारत ने कसी कमर, राजनाथ सिंह ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, CDS समेत तीनों सेनाओं के चीफ पहुंचे -
Iran Israel War: क्या 9 अप्रैल को खत्म हो जाएगा ईरान-इजरायल युद्ध? ट्रंप के दावे का क्या है मतलब? -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
US Iran War: रूस में इलाज करा रहे Mojtaba Khamenei? तो फिर कौन चला रहा ईरान कीे सत्ता? Mossad को क्या पता चला? -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
VIDEO: हर तरफ आग ही आग! इजरायल में ऐसा खौफ पहले कभी नहीं देखा! 17 साल के लड़के ने बताई कयामत की रात की आपबीती -
Iran Hormuz Toll Plan: होर्मुज के बहाने ईरान करेगा दुनिया को ब्लैकमेल? टोल वसूली के बाद अगला प्लान तैयार -
Air India Crisis: मिडिल ईस्ट जंग का असर! 2,500 फ्लाइट कैंसल, सिर्फ 30% ऑपरेशन—यात्रियों पर पड़ेगा बड़ा असर -
Iran US conflict: ईरान-अमेरिका जंग के बीच कूदा जापान! क्यों कहा अगर ऐसा होता है तो भेजेंगे सेना -
US-Iran War के बीच सऊदी का पलटवार! 5 ईरानी अधिकारियों को 24 घंटे में देश छोड़ने का फरमान, पेट्रोल महंगा होगा?












Click it and Unblock the Notifications