Khamenei Death: वफादारों के साथ मीटिंग और आसमान से बरसे 30 बम, खामेनेई की मौत का LIVE वीडियो जारी
Khamenei Death: दुनिया इस वक्त सबसे बड़े सैन्य उलटफेर की गवाह बन रही है। खबर है कि ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई अब नहीं रहे। अमेरिका और इजराइल के एक साझा और सर्जिकल स्ट्राइक ने 86 वर्षीय सुप्रीम लीडर के गुप्त ठिकाने को नेस्तनाबूद कर दिया है। CENTCOM द्वारा जारी चौंकाने वाले फुटेज के अनुसार, 30 बंकर बस्टर बमों ने उस वक्त हमला किया जब खामेनेई अपने खास सिपहसालारों, अली शमखानी और मोहम्मद पाकपूर के साथ बैठक कर रहे थे।
इस हमले ने मध्य-पूर्व की आग में घी डाल दिया है। ईरान ने इस शहादत की तुलना इमाम हुसैन से करते हुए अमेरिका से 'प्रलयंकारी बदला' लेने की कसम खाई है। क्या यह हमला तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत है? देखिए व्हाइट हाउस से आई वो तस्वीरें जिन्होंने पूरी दुनिया को सन्न कर दिया है।

Khamenei US Strike: कैसे बिछाया गया मौत का जाल?
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के खात्मे की कहानी किसी हॉलीवुड थ्रिलर से कम नहीं है। इजराइली खुफिया एजेंसी 'मोसाद' पिछले साल जून से ही खामेनेई के सबसे भरोसेमंद सलाहकार, अली शमखानी के साये की तरह पीछे लगी थी। शमखानी की एक छोटी सी चूक ईरान पर भारी पड़ गई।
शनिवार को जैसे ही शमखानी तेहरान के एक गुप्त बंकर में खामेनेई से मिलने पहुँचे, अमेरिका और इजराइल को उनकी सटीक लोकेशन मिल गई। बिना एक पल गँवाए, आसमान से मौत बरसानी शुरू कर दी गई। शमखानी का पीछा करते-करते दुश्मन उस 'पाताल वाले बंकर' तक जा पहुँचा, जिसे दुनिया से छिपाकर रखा गया था। चंद मिनटों के तांडव में 30 बंकर बस्टर बमों ने ईरान के सबसे ताकतवर साम्राज्य को मिट्टी में मिला दिया।
ये भी पढे़ं: Iran New Supreme Leader: अहमद वाहिदी कौन? खामेनेई की मौत के बाद जिन्हें सौंपी गई ईरान के शासन की बागडोर
Iran Israel War News hindi: 30 बंकर बस्टर बम और मलबे में तब्दील बंकर
खामेनेई को बचाने के लिए उन्हें जमीन के काफी नीचे एक अभेद्य बंकर में रखा गया था। लेकिन अमेरिका ने इस बार कोई कसर नहीं छोड़ी। एक या दो नहीं, बल्कि पूरे 30 बंकर बस्टर बम एक साथ गिराए गए। ये बम कंक्रीट की मोटी दीवारों को छेदकर अंदर फटते हैं। धमाका इतना जबरदस्त था कि बंकर के अंदर मौजूद खामेनेई, उनकी बेटी, दामाद और मासूम पोते-पोतियों में से कोई भी नहीं बच सका। CENTCOM के फुटेज में उस जगह को धुआं-धुआं होते देखा जा सकता है।
World News Hindi: ट्रंप को दिखाया गया शव, फिर हुई पुष्टि
इजराइल के पीएम नेतन्याहू ने सबसे पहले इस जीत का ऐलान किया, लेकिन दुनिया को यकीन तब हुआ जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सामने आए। खबरों के मुताबिक, घोषणा करने से पहले ट्रंप को खामेनेई के शव की तस्वीरें और वीडियो दिखाए गए ताकि कोई शक न रहे। ट्रंप ने इसे ईरान के लिए एक नया सवेरा बताया है। तेहरान की जिस सुरक्षित जगह पर ये हमला हुआ, वहां अब सिर्फ मलबे का ढेर बचा है, जो ईरान के 47 साल पुराने शासन के ढहने की गवाही दे रहा है।
ये भी पढ़ें: US-Israel Iran War: भारत को जिसका डर था वही हुआ! ईरान ने होर्मुज पर लगा दिया ताला, रुक जाएगी तेल सप्लाई?
How Ayatollah Khamenei Died: ईरान का विलाप: 'इमाम हुसैन जैसी शहादत'
ईरान की सरकारी मीडिया और फारस न्यूज एजेंसी ने खामेनेई की मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने खामेनेई की तुलना इमाम हुसैन से करते हुए कहा कि वे हजरत अली की तरह जिए और कर्बला के मैदान की तरह शहीद हुए। ईरान ने लिखा कि रमजान के पवित्र महीने में शातिर अपराधियों ने एक नेक इंसान के खून से हाथ रंगे हैं। पूरे ईरान में गम का माहौल है और सड़कों पर लोग अपने नेता की मौत की खबर सुनकर रो रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Israel Iran War: इजरायल और ईरान के बीच जंग दिनों में होगी खत्म या लग जाएंगे महीने? एक्सपर्ट्स से समझें
'बदला लेंगे' - ईरान की सेना का आखिरी अल्टीमेटम
सुप्रीम लीडर की मौत के बाद ईरान की सेना और IRGC ने साफ कर दिया है कि वे चुप नहीं बैठेंगे। ईरान ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि इस कत्लेआम का बदला सीधे अमेरिका से लिया जाएगा। उधर, अहमद वाहिदी को नया सैन्य प्रमुख बनाकर ईरान ने संकेत दे दिए हैं कि अब बातचीत का समय खत्म हो चुका है। खाड़ी क्षेत्र में अब युद्ध की चिंगारी किसी भी वक्त भड़क सकती है, क्योंकि ईरान अपने नेता और उनके परिवार की हत्या का हिसाब बराबर करना चाहता है।












Click it and Unblock the Notifications