Bangladesh violence Update: कौन थे पत्रकार मिलन शालुआ? प्रदर्शनकारियों ने क्यों कर दी हत्या?
Bangladesh violence Update: बांग्लादेश इस समय हिंसा की भीषण आग में जल रहा है। खुलना जिले में शालुआ प्रेस क्लब के अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार इमदादुल हक मिलन की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना तब हुई जब मिलन एक चाय की दुकान पर बैठे थे, तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार हमलावरों ने उन पर गोलियां बरसा दीं।
शेख हसीना के विरोधी नेता उस्मान हादी की मौत के बाद भड़की यह हिंसा अब बेकाबू होती जा रही है, जहां मीडिया संस्थानों, राजनीतिक कार्यालयों और अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है।

who is journalist milon shalua: कौन थे पत्रकार मिलन शालुआ?
इमदादुल हक मिलन, जिन्हें क्षेत्र में 'मिलन शालुआ' के नाम से एक खास पहचान हासिल थी, बांग्लादेश के खुलना जिले के एक बेहद रसूखदार और अनुभवी पत्रकार थे। शालुआ प्रेस क्लब के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने स्थानीय पत्रकारिता को एक नई दिशा दी और क्षेत्र के पत्रकारों के लिए एक मजबूत स्तंभ बने रहे। पत्रकारिता के साथ-साथ मिलन सामाजिक सरोकारों से भी गहराई से जुड़े थे और शालुआ बाजार विकास समिति के महासचिव के रूप में जनसेवा में सक्रिय थे।
वे अपनी बेबाक और निडर पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे, जो जनता की समस्याओं को प्रशासन के सामने पूरी प्रखरता से रखते थे। उनकी अचानक हुई हत्या ने न केवल मीडिया जगत को स्तब्ध कर दिया है, बल्कि बांग्लादेश में प्रेस की स्वतंत्रता और सुरक्षा की स्थिति पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
ये भी पढे़: Bangladesh: हिंदू युवक की पीट- पीटकर हत्या, शव को नंगा किया फिर पेड़ से टांगकर लगाई आग, FIR दर्ज नहीं
Bangladesh violence update hindi: सिर में मार दी गोली
खुलना के शालुआ बाजार में हुई इस हत्या ने प्रेस की स्वतंत्रता पर गहरा आघात किया है। हमलावरों ने न केवल पत्रकार मिलन को निशाना बनाया, बल्कि इस हमले में एक स्थानीय व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। चश्मदीदों के अनुसार, हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए पहले हवा में फायरिंग की और फिर मिलन के सिर में गोली मार दी। यह हत्या दर्शाती है कि बांग्लादेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और पत्रकारों की सुरक्षा भगवान भरोसे है।
ये भी पढे़ं: Bangladesh Violence: फिर जल उठा बांग्लादेश! उस्मान हादी की मौत के बाद क्या-क्या हुआ? अब तक के सभी अपडेट
बांग्लादेश में फिर क्यों भड़की हिंसा?
बांग्लादेश में हालिया हिंसा भड़कने की मुख्य वजह छात्र आंदोलन के प्रमुख नेता Sharif Usman Hadi की मौत है। 12 दिसंबर को चुनाव प्रचार के दौरान गोली लगने के बाद, 18 दिसंबर को सिंगापुर में उनके निधन की खबर ने पूरे देश में गुस्से की लहर पैदा कर दी। Hadi के समर्थकों और कट्टरपंथी समूहों ने इसका दोष विदेशी ताकतों और 'India supporter' मीडिया पर मढ़ते हुए Daily Star और Prothom Alo जैसे बड़े समाचार पत्रों के दफ्तरों में आगजनी की। इसके अलावा, Political प्रतिशोध की आग में Awami League के कार्यालयों और अल्पसंख्यकों को भी निशाना बनाया जा रहा है, जिससे पूरा देश अस्थिरता और सांप्रदायिक तनाव की चपेट में है।
ये भी पढे़ं: कौन था उस्मान हादी जिसकी मौत से Bangladesh में भड़की हिंसा? भारत के खिलाफ क्यों उगलता था जहर?












Click it and Unblock the Notifications