Video में दिखा कैसे एक पक्षी की वजह से क्रैश हुआ अमेरिकी सेना का विमान
लेक वर्थ (टेक्सास), 20 सितंबर: ठीक एक साल पहले अमेरिकी नौसेना का एक ट्रेनिंग विमान टेक्सास के रिहायशी इलाके में क्रैश लैंड कर गया था। इस हादसे में कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई थीं और कई घरों को नुकासान पहुंचा था। हादसे की जांच तभी शुरू कर दी गई थी, लेकिन इसके कारण की जानकारी एक साल तक नहीं थी। अब जाकर अमेरिकी सेना ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें दिख रहा है कि रनवे पर उतरने के लिए नीचे उतर रहा विमान कैसे एक पक्षी की वजह से अचानक पायलट के नियंत्रण से बाहर चला गया और हादसा हो गया। यह एक कॉकपिट वीडियो है, जिसमें पायलट और उसके सहयोगी के बीच हुई बातचीत भी रिकॉर्डेड है। बता दें कि खतरे का अंदाजा लगते है, विमान में सवार दोनों पायलट पैराशूट से सुरक्षित उतर गए थे।

एक साल पहले हुए हादसे का वीडियो जारी
करीब एक साल पहले अमेरिकी नौसेना का एक जेट टेक्सास के लेक वर्थ के पास क्रैश कर गया था। यह हादसा तब हुआ था, जब विमान एयरपोर्ट पर लैंड ही करने वाला था। घटना 19 सितंबर, 2021 को हुई थी। उस हादसे का एक वीडियो अब अमेरिकी सेना की ओर से जारी किया गया है, जिसमें दिख रहा है कि कैसे एक पक्षी की वजह से एक यह जेट क्रैश कर गया था। यह कॉकपिट वीडियो है, जिसे घटना के लगभग साल भर बाद सार्वजनिक किया गया है। (पहली तस्वीर- सांकेतिक)

काफी ऊंचाई तक दिख रहा था धुआं
फॉक्स न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक मिलिट्री जेट टी-45सी गोशॉक प्रशिक्षण उड़ान पर था। जब वह फोर्ट वर्थ के ज्वाइंट रिजर्व बेस स्थित नेवल एयर स्टेशन पर लैंड करने के लिए रनवे की ओर नीचे आ रहा था, तभी 4.5 पाउंड की एक पक्षी उसके इंजन में घुस गई थी। यह एक सिंगल इंजन विमान था। क्रैश होते ही जेट में आग लग गई और आसमान में काफी ऊंचाई तक धुआं उठने लगा।

तीन घरों को हुआ था नुकसान
अमेरिकी नौसेना के हवाले से बताया गया है कि इस हादसे की वजह से तीन घरों को नुकसान हुआ था और तीन लोग जख्मी भी हो गए थे। नई फुटेज में एक पक्षी को जेट में घुसते देखा जा रहा है और इसमें पायलट की आवाज भी है, जो कि यह कहते हुए सुना जा सकता है कि यहां एक इमरजेंसी है। पहले पायलट यह कह रहा है कि वह रनवे पर उतरने की कोशिश करेगा, लेकिन तत्काल बाद कहता है कि ऐसा नहीं हो पाएगा। इस कॉकपिट वीडियो में तुरंत ही अलार्म की आवाज भी गूंज उठती है।

दोनों पायलट सुरक्षित बचे थे
रिपोर्ट में आगे बताया गया कि विमान में दो लोग सवार थे। एक इंस्ट्रक्टर और एक स्टूडेंट। दोनों विमान के क्रैश लैंड होने से पहले ही इजेक्ट हो चुके थे। इस घटना में क्रिस सेलर्स का परिवार बाल-बाल बच गया था, क्योंकि यह विमान उनके घर से बिल्कुल सटकर गिरा था और वह अपनी 9 साल की बच्ची के साथ कुछ ही इंच की दूरी पर बैठे हुए थे। स्काई न्यूज के मुताबिक जब विमान गिरा तब ही इसके चलते 4.1 करोड़ पाउंड का नुकसान हुआ था। (ऊपर की तीनों तस्वीरें सौजन्य- ट्विटर वीडियो से)
कॉकपिट वीडियो में पायलट की आवाज भी है
यह वीडियो @PXPSecurityInve हैंडल से शेयर किया गया है, जिसे दो लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका हा। इसके कैप्शन में लिखा है, 'मिलिट्री की ओर से जारी नए वीडियो में वह क्षण दिखता है जिसमें एक पक्षी मिलिट्री जेट में पिछले साल उड़कर पहुंचता है, जिसकी वजह से वह लेक वर्थ नेवरहुड में क्रैश हो जाता है और एक घर को काफी नुकसान पहुंचता है।'
-
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
LPG Oil Crisis: हॉर्मुज में तैर रहे हैं 3.2 लाख टन गैस, भारत पहुंचा तो कितने सिलेंडर भरे जा सकते हैं












Click it and Unblock the Notifications