O Romeo OTT Release: थिएटर के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'ओ रोमियो', जानें कब और कहां देखें

O Romeo OTT Release: बॉलीवुड के फेमस एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। डायरेक्टर विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj) के साथ उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ओ रोमियो' अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है।

थिएटर के बाद OTT पर दस्तक देने को तैयार 'ओ रोमियो'
गत 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस क्राइम-रोमांस फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था और अब ये डिजिटल प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडिया (Amazon Prime Video) पर भी धूम मचाने के लिए तैयार है।

O Romeo OTT

इस दिन से रेंट पर उपलब्ध होगी फिल्म

-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 'ओ रोमियो' को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर चरणबद्ध तरीके से रिलीज किया जाएगा। आगामी 27 मार्च 2026 से दर्शक इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो के स्टोर पर रेंट (Pay-Per-View) के जरिए देख सकेंगे।

-इसके बाद अप्रैल 2026 के दूसरे हफ्ते में फिल्म 'ओ रोमियो' को सभी प्राइम सब्सक्राइबर्स के लिए स्ट्रीमिंग पर उपलब्ध कराया जा सकता है। हालांकि प्लेटफॉर्म की ओर से अभी तक आधिकारिक तारीख की पुष्टि नहीं की गई है।

अंडरवर्ल्ड की दुनिया में ले जाएगी कहानी

-'ओ रोमियो' की कहानी 1990 के दशक के मुंबई अंडरवर्ल्ड पर आधारित है। ये फिल्म मशहूर लेखक हुसैन जैदी (Hussain Zaidi) की किताब माफिया क्वींस ऑफ मुंबई से प्रेरित है।

-फिल्म में एक खतरनाक गैंगस्टर की कहानी दिखाई गई है, जिसकी जिंदगी एक अनपेक्षित प्रेम के बाद पूरी तरह बदल जाती है। प्यार, जुनून और हिंसा के बीच उलझी ये कहानी दर्शकों को रोमांच से भर देती है।

बॉक्स ऑफिस पर भी किया कमाल

थिएटर रिलीज के दौरान फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म 'ओ रोमियो' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 110.60 करोड़ रुपए था जबकि मूवी का बजट 65 करोड़ रुपए था। कमाई के आंकड़ों से साफ है कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर हिट का दर्जा हासिल किया और दर्शकों के बीच खासा क्रेज बनाया।

मल्टीस्टारर कास्ट ने जीता दिल

'ओ रोमियो' में स्टार्स की लंबी फेहरिस्त है जिसमें कई बड़े नाम शामिल हैं। तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और विक्रांत मैसी जैसे कलाकारों ने अपने दमदार अभिनय से फिल्म को और भी खास बना दिया है।

OTT पर भी मचेगा वही क्रेज?

थिएटर में सफलता हासिल करने के बाद अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि क्या 'ओ रोमियो' ओटीटी पर भी वही जादू चला पाएगी। अगर आप भी इस क्राइम-रोमांस ड्रामा को मिस कर चुके हैं तो अब घर बैठे इसे देखने का शानदार मौका मिलने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+