Trump Iran Plan: पाकिस्तान की धरती से ईरान पर हमला करेगा अमेरिका? जानें क्या है ट्रंप का'सीक्रेट प्लान' प्लान?
Trump secret plan Iran attack 2026: ईरान में जारी सरकार विरोधी प्रदर्शनों और बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान की ईरान सीमा पर सैनिकों की भारी तैनाती ने वैश्विक हलचल तेज कर दी है। रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर को अमेरिकी अधिकारियों का कॉल मिलने के बाद 30,000 अतिरिक्त सैनिकों को बलूचिस्तान सीमा पर भेजा गया है।
इसे डोनाल्ड ट्रंप के 'सीक्रेट प्लान' के तहत अमेरिका और इजरायल के साथ एक बड़े रणनीतिक तालमेल के रूप में देखा जा रहा है, जिससे तेहरान की चिंताएं बढ़ गई हैं।

Pakistan troops Iran border news: बॉर्डर पर 30,000 सैनिकों की तैनाती
सूत्रों के मुताबिक, अमेरिकी रक्षा अधिकारियों से बातचीत के बाद पाकिस्तान ने ईरान से लगी अपनी 900 किलोमीटर लंबी सीमा पर सैनिकों की संख्या अचानक बढ़ा दी है। हालांकि पाकिस्तान इसे 'आतंकवाद विरोधी' कदम बता रहा है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय विश्लेषक इसे ईरान की पूर्वी घेराबंदी मान रहे हैं। यदि अमेरिका ईरान पर हवाई हमले करता है, तो यह तैनाती ईरान को जमीनी तौर पर ब्लॉक करने या सैन्य हलचलों की खुफिया जानकारी साझा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
ये भी पढ़ें: US Travel Advisory on Iran:जल्द छोड़ें ईरान! अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए जारी की ट्रैवल एडवाइजरी
ट्रंप का 'सीक्रेट प्लान' और एयरबेस की चर्चा
सोशल मीडिया और कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि ट्रंप प्रशासन ईरान के परमाणु ठिकानों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक' की तैयारी में है। चर्चा है कि पाकिस्तान ने अपने एयरबेस और पोर्ट्स को अमेरिकी सैन्य गतिविधियों के लिए खोलने की गुप्त सहमति दी है। हालांकि पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने इसे 'दुष्प्रचार' बताया है, लेकिन ट्रंप की "मदद रास्ते में है" जैसी चेतावनियों ने ईरान के खिलाफ एक बड़े सैन्य गठबंधन की आशंका बढ़ा दी है।
ईरान की जवाबी चेतावनी और क्षेत्रीय तनाव
ईरान ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी भी पड़ोसी देश ने अपनी धरती का उपयोग उस पर हमले के लिए होने दिया, तो वह उन देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल अटैक करने से नहीं हिचकेगा। इस धमकी के बाद पाकिस्तान के बलूचिस्तान क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। तेहरान और इस्लामाबाद के बीच सीधा संवाद फिलहाल तनावपूर्ण है, क्योंकि ईरान का मानना है कि पाकिस्तान का सैन्य नेतृत्व अमेरिकी प्रभाव में आकर क्षेत्रीय स्थिरता को खतरे में डाल रहा है।
ये भी पढे़ं: Trump Iran warning: 'एंड गेम जीतना है’, ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, कहा-फांसी दी तो अमेरिका देगा करारा जवाब
क्या पाकिस्तान बनेगा जंग का नया लॉन्चपैड?
सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या पाकिस्तान अपनी आर्थिक बदहाली से उबरने के लिए फिर से अमेरिका का 'फ्रंटलाइन पार्टनर' बनेगा? विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप प्रशासन पाकिस्तान को भारी वित्तीय मदद का लालच देकर ईरान के खिलाफ इस्तेमाल कर सकता है। अगर ऐसा होता है, तो दक्षिण एशिया में एक नया युद्ध छिड़ सकता है। फिलहाल, बलूचिस्तान सीमा पर पाकिस्तानी सेना की 'हाई अलर्ट' स्थिति किसी बड़े सैन्य ऑपरेशन की आहट की ओर इशारा कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications