Iran Vs America: ट्रंप के साथ ये क्या हुआ? संकरी गली में फंसा 'साइबरट्रक', ईरान ने AI वीडियो से उड़ाया मजाक!
Iran Vs America: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान और अमेरिका के बीच जुबानी जंग अब डिजिटल वॉर में बदल गई है। ईरानी दूतावासों ने सोशल मीडिया पर AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया है।
हाल ही में हंगरी स्थित ईरानी दूतावास ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया, जिसमें ट्रंप को एक संकरे रास्ते में फंसते हुए दिखाया गया है। यह वीडियो स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज (Strait of Hormuz) की भू-राजनीतिक स्थिति पर तंज कसता है। इंटरनेट पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे कूटनीति का एक नया और मजाकिया रूप मान रहे हैं।

Austin Powers Trump video: 'ऑस्टिन पावर्स' स्टाइल में ट्रंप की फजीहत
हंगरी में ईरानी मिशन द्वारा साझा किया गया 34 सेकंड का यह वीडियो फिल्म 'ऑस्टिन पावर्स' के एक मशहूर सीन की याद दिलाता है। वीडियो में ट्रंप एक छोटी टेस्ला साइबरट्रक जैसी गाड़ी को संकरी जगह में मोड़ने की कोशिश करते हैं, लेकिन बुरी तरह फंस जाते हैं। यह "चोकपॉइंट" असल में स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का प्रतीक है, जहां से दुनिया का काफी तेल गुजरता है। ईरान इस वीडियो के जरिए दिखाना चाहता है कि इस रास्ते को पार करना ट्रंप के लिए नामुमकिन होगा।
एलोन मस्क और साइबरट्रक पर तंज
इस पैरोडी वीडियो में ट्रंप जिस गाड़ी का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह देखने में भविष्य की 'साइबरट्रक' जैसी लगती है। यह सीधे तौर पर एलोन मस्क और आधुनिक अमेरिकी तकनीक पर एक कटाक्ष है। वीडियो में दिखाया गया है कि ट्रंप बड़े आत्मविश्वास के साथ उस संकरे रास्ते में घुसते हैं, लेकिन कुछ ही पलों में उनकी गाड़ी वहां अटक जाती है। सोशल मीडिया पर अब तक इसे 8 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और यह खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
ये भी पढे़ं: Iran Vs America: ईरान के पीछे चट्टान बनकर खड़ा हुआ चीन, दोनों देशों के विदेश मंत्री के बीच डील, टेंशन में ट्रंप
भारतीय दूतावास का 'कल्चरल डिटॉक्स' वाला तंज
सिर्फ हंगरी ही नहीं, बल्कि भारत में मौजूद ईरानी वाणिज्य दूतावास ने भी ट्रंप पर निशाना साधा है। जब ट्रंप ने कथित तौर पर भारत को लेकर विवादित टिप्पणी की, तो मुंबई स्थित ईरानी दूतावास ने उन्हें 'कल्चरल डिटॉक्स' (सांस्कृतिक सफाई) की सलाह दे डाली। उन्होंने हिंदी शब्द 'बकवास' का इस्तेमाल करते हुए लिखा कि ट्रंप को एक बार भारत आकर देखना चाहिए। यह दिखाता है कि ईरान अब डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल कर ट्रंप की नीतियों और बयानों का आक्रामक जवाब दे रहा है।
ये भी पढ़ें: US Iran Peace Deal: खत्म होगा युद्ध? 14 पॉइंट्स के उस गुप्त समझौते में क्या है, जिससे शांति की उम्मीद
रूस में जेडी वेंस का मजाक
ईरान की यह डिजिटल रणनीति अन्य देशों में भी जारी है। रूस स्थित ईरानी मिशन ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पर भी निशाना साधा। जब वेंस की पाकिस्तान यात्रा टल गई, तो दूतावास ने एक पोल वॉल्टर (बांस कूद) का वीडियो शेयर किया जो ऊंचाई छूने में नाकाम रहता है और वापस जमीन पर गिर जाता है। कैप्शन में इसे वेंस की पाकिस्तान यात्रा से जोड़कर मजाक उड़ाया गया। ईरान के ये वीडियो और पोस्ट दर्शाते हैं कि कूटनीति अब केवल मेज तक सीमित नहीं रही।












Click it and Unblock the Notifications