US Internal Crisis: अमेरिका में गृहयुद्ध जैसे हालात! मिनेसोटा में सेना तैनात करने की तैयारी, क्या है मामला?
Trump Minnesota Military Deployment: अमेरिका इस वक्त एक बड़े आंतरिक संकट से गुजर रहा है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मिनेसोटा राज्य के बीच ठन गई है। मामला इतना गंभीर हो चुका है कि ट्रंप ने अपने ही देश के लोगों के खिलाफ सेना उतारने की तैयारी कर ली है। अलास्का में तैनात 1,500 सैनिकों को अलर्ट पर रखा गया है कि उन्हें किसी भी वक्त मिनेसोटा भेजा जा सकता है।
यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि वहां की सरकार प्रवासियों को देश से बाहर निकालने का अभियान (डिपोर्टेशन ड्राइव) चला रही है, जिसका लोग सड़कों पर उतरकर भारी विरोध कर रहे हैं।

US Internal Crisis Hindi: इंसरेक्शन एक्ट और ट्रंप की चेतावनी
राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि यदि स्थानीय अधिकारी प्रदर्शनकारियों पर नियंत्रण पाने में विफल रहते हैं, तो वे 'इंसरेक्शन एक्ट' (विद्रोह कानून) लागू कर सकते हैं। यह कानून राष्ट्रपति को असाधारण परिस्थितियों में घरेलू स्तर पर सेना तैनात करने की शक्ति देता है। ट्रंप का तर्क है कि 'प्रोफेशनल उपद्रवी' ICE एजेंटों को निशाना बना रहे हैं, जो केवल अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर चेतावनी दी कि कानून का पालन न करने वाले नेताओं और उपद्रवियों के खिलाफ सख्त सैन्य कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढे़ं: US Iran tension: विनाश के मुहाने पर थी दुनिया, पर इन 3 देशों ने बचा लिया! कैसे ट्रंप और ईरान के बीच हुई डील?
मिनेसोटा में डिपोर्टेशन ड्राइव का विरोध
मिनेसोटा में तनाव तब चरम पर पहुंच गया जब सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रवासियों के निर्वासन की प्रक्रिया शुरू की। स्थानीय जनता और मानवाधिकार संगठन इस अभियान को अमानवीय बताकर सड़कों पर उतर आए हैं। प्रदर्शनकारियों द्वारा इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) के अधिकारियों को रोकने और उनके अभियानों में बाधा डालने की खबरें आ रही हैं। इसी गतिरोध को खत्म करने के लिए पेंटागन ने अलास्का में तैनात यूनिटों को किसी भी हिंसक स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढे़ं: India US: 'अमेरिकी पैसा भारत में AI पर क्यों खर्च हो रहा?’ व्हाइट हाउस एडवाइजर पीटर नवारो ने क्यों कहा ऐसा?
सेना तैनाती का विरोध
हालांकि, सैनिकों को तैनात करने की तैयारी है, लेकिन यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि उन्हें किन नियमों के तहत भेजा जाएगा। ट्रंप प्रशासन बिना 'इंसरेक्शन एक्ट' को औपचारिक रूप से लागू किए भी विशिष्ट घरेलू उद्देश्यों के लिए सेना का उपयोग करने का तर्क दे रहा है, जैसा कि पहले लॉस एंजेलिस में किया गया था। कानूनी विशेषज्ञ इस कदम की आलोचना कर रहे हैं, क्योंकि सक्रिय ड्यूटी बलों का घरेलू कानून व्यवस्था में उपयोग करना अमेरिकी लोकतंत्र की परंपराओं के खिलाफ माना जाता है।
World News Hindi: नागरिकों और प्रशासन के बीच बढ़ता टकराव
ट्रंप प्रशासन की इस आक्रामक नीति ने राज्य और केंद्र सरकार के बीच भारी तनाव पैदा कर दिया है। मिनेसोटा के अधिकारियों को 'भ्रष्ट' बताते हुए ट्रंप ने साफ कर दिया है कि वे अपनी नीतियों को लागू करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। इस संभावित सैन्य तैनाती ने न केवल प्रवासियों, बल्कि स्थानीय अमेरिकी नागरिकों में भी भय का माहौल पैदा कर दिया है। आने वाले दिनों में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि क्या सेना वास्तव में सड़कों पर उतरेगी या यह केवल एक राजनीतिक दबाव की रणनीति है।












Click it and Unblock the Notifications