अमेरिका चुनाव: हार की कगार पर पहुंचे ट्रंप, तो ट्विटर पर ट्रेंड हुआ 'You're Fired Donald Trump'
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर जारी वोटिंग पर पूरी दुनिया की नजर है। कई राज्यों में वोटिंग जारी है तो कई राज्यों के नतीजे आ चुके हैं। दि एसोसिएट प्रेस की मानें तो डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडेन बहुमत से सिर्फ 6 वोट दूर हैं, बाइडेन को 264 इलेक्टोरल वोट मिले हैं तो वहीं वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खाते में सिर्फ 214 इलेक्टोरल वोट ही आए हैं। जैसे-जैसे जो बाइडेन की जीत सुनिश्चित होती जा रही है, वैसे-वैसे उनके समर्थकों का उत्साह भी बढ़ता जा रहा है। इस बीच गुरुवार को ट्विटर पर 'You're Fired Donald Trump' (तुम्हें निकाला जाता है डोनाल्ड ट्रंप) भी ट्रेंड होने लगा।

Recommended Video
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप और 'यू आर फायर्ड' का नाता बहुत पुराना रहा है। टीवी शो 'दी अपरेंटिस' में डोनाल्ड ट्रंप का मशहूर तकिया कलाम था 'यू आर फायर्ड' मतलब कि 'तुम्हें निकाला जाता है'। इस टीवी शो में काम करने वाले ट्रंप न सिर्फ एक सेलिब्रिटी बन गए बल्कि उनको मल्टी मिलियन डॉलर एग्जिक्युटिव और बिजनेसमैन की छवि को भी पहचान मिली। अपनी इस छवी का डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए पूरा उपयोग किया गया। उस टीवी शो में ट्रंप का तकिया कलाम आज उनके ट्रोल का ही कारण बन गए है। लोगों ने ट्विटर पर इतनी बार 'यू आर फायर्ड डोनाल्ड ट्रंप' ट्विट किया कि वह ट्रेंड हो गया।
यह भी पढ़ें: जॉर्जिया और मिशिगन के जज ने खारिज किया मतगणना को लेकर दायर मुकदमा, पेनसिल्वेनिया पर ट्रंप का बड़ा दावा
बता दें कि अमेरिकी सरकारी नीतिशास्त्र के पूर्व निदेशक वाल्टर शुआब ने इस ट्रेंड की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि लोगों को यह उसी समय पोस्ट करना चाहिए जब अंतिम वोट सुरक्षित होते हैं। सोशल मीडिया पर कई अन्य ट्विटर यूजर्स ने भी शुआब के पोस्ट का समर्थन किया और सोशल मीडिया पर उनके इस अभियान की सराहना की। बता दें कि ट्रंप सरकार में मई, 2020 तक करीब 415 लोगों को या तो निकाल दिया गया या उन्होंने इस्तीफा दे दिया। बता दें कि लोगों को निकाले जाने के जो आंकड़े को देखें तो ट्रंप को एक खड़ूस बॉस की तरह देखा जाता रहा है।












Click it and Unblock the Notifications