जॉर्जिया और मिशिगन के जज ने खारिज किया मतगणना को लेकर दायर मुकदमा, पेनसिल्वेनिया पर ट्रंप का बड़ा दावा
नई दिल्ली। अमेरिका में जारी राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना के बीच वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टीम को बड़ा झटका लगा है। वोटों की गिनती में जो बाइडेन से काफी पीछे चल रहे राष्ट्रपति ट्रंप कैंपेन की ओर से जॉर्जिया, मिशिगन और पेनसिल्वेनिया में मुकदमा दर्ज कराया था। इस बीच मिशिगन और जॉर्जिया के न्यायाधीश ने ट्रंप कैंपन की ओर से दायर किए गए मुकदमे को खारिज कर दिया है। वहीं पेनसिल्वेनिया मुकदमे को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, 'पेनसिल्वेनिया में बड़ी कानूनी जीत!
Recommended Video

बता दें कि वोटों की गिनती के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक के बाद एक कई ट्वीट कर रहे हैं। कुछ देर पहले उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि जिन राज्यों में जो बाइडेन जीत रहे हैं उन सभी प्रदेशों में वह मुकदमा दर्ज कराएंगे। इस बीच ट्रंप की टीम को मिशिगन के न्यायाधीश ने बड़ा झटका देते हुए दायर किए गए मुकदमे को खारिज कर दिया है। ट्रंप की टीम ने मिशिगन में वोटों की गिनती तत्काल रोकने की मांग की थी। बता दें, मिशिगन में वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है, यहां बाइडेन ने डेढ़ लाख वोटों से जीत हासिल की है जबकि पछली बार मिशिगन में ट्रंप ने जीत हासिल की थी।
वहीं, मिशिगन के जज ने भी डोनाल्ड ट्रंप के कैंपेन द्वारा दायर एक मुकदमे को खारिज कर दिया है। जज का कहना है कि ये मुकदमा आखिरी वोटों की गिनती होने से कुछ पहले ही दायर किया गया था। इन दोनों मुकदमों के खारिज होने के दौरान ट्रंप ने पेनसिल्वेनिया में दायर किए गए मुकदमें को लेकर बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने ट्वीट कर दावा किया कि पेंसिलवेनिया (Pennsylvania) में उनकी बड़ी कानूनी जीत हुई है। बता दें कि ट्रंप ने बुधवार को मिशिगन और पेंसिलवेनिया में वोटों की गिनती को रोकने के लिए मुकदमा किया था।
यह भी पढ़ें: US Election 2020: अमेरिका के ये 5 राज्य जहां पर होगा बाइडेन की हार और ट्रंप की जीत का फैसला!












Click it and Unblock the Notifications