Riyan Parag: रियान पराग ने कमेंटेटर्स को दी मर्यादा में रहने की नसीहत, किस वजह से भड़के राजस्थान के कप्तान?

Riyan Parag: राजस्थान रॉयल्स के युवा कप्तान रियान पराग इस समय न केवल अपनी कप्तानी बल्कि अपने बेबाक बयानों के लिए भी चर्चा में हैं। लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ मिली रोमांचक जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका एक अलग ही रूप देखने को मिला। पराग ने जहां एक तरफ अपनी टीम के युवा खिलाड़ी की तारीफ की, वहीं दूसरी तरफ आलोचकों को करारा जवाब भी दिया।

इस मैच की सबसे बड़ी खासियत 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन रही। उन्होंने महज 38 गेंदों में 93 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। कप्तान पराग ने वैभव की जमकर तारीफ की और उन्हें टीम का भविष्य बताया।

Riyan Parag

आलोचकों और 'कीबोर्ड वॉरियर्स' को जवाब

पिछले कुछ समय से पराग सोशल मीडिया पर विवादों का सामना कर रहे हैं। इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने अब यह स्वीकार कर लिया है कि लोग हमेशा बातें करेंगे। उनका मानना है कि बाहरी आलोचनाओं को अपने खेल और मानसिकता पर हावी नहीं होने देना चाहिए।

कमेंटेटर्स से पराग की अपील

पराग ने मैच के विशेषज्ञों और कमेंटेटर्स पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अपनी सीमाएं लांघ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कमेंट्री बॉक्स से खिलाड़ियों की निजी जिंदगी पर टिप्पणी करना बिल्कुल गलत है। खेल का विश्लेषण होना चाहिए, न कि किसी के व्यक्तिगत जीवन का मजाक बनाया जाए।

खिलाड़ी भी इंसान हैं

मैच की तैयारियों पर बात करते हुए कप्तान ने कहा कि कोई भी टीम जानबूझकर खराब नहीं खेलती। कई बार दिन-रात की कड़ी मेहनत के बाद भी मैदान पर नतीजे पक्ष में नहीं आते। गलतियां हर इंसान से होती हैं और क्रिकेटर्स भी इससे अलग नहीं हैं।

प्लेऑफ की राह हुई आसान

लखनऊ के खिलाफ शानदार जीत के साथ ही राजस्थान रॉयल्स की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें काफी मजबूत हो गई हैं। टीम अब अगले दौर में जगह बनाने से महज एक जीत दूर है। पराग का ध्यान अब विवादों से हटकर पूरी तरह अपनी टीम को चैंपियन बनाने पर है।

पराग का रहा है खराब प्रदर्शन

आईपीएल के इस सीजन में रियान पराग का प्रदर्शन खराब रहा है। इसके अलावा विवादों में रहने के कारण वह आलोचना का शिकार हुए हैं। इस बार वह 11 मुकाबले खेलकर महज 258 रन बना पाए हैं। उनके बल्ले से महज दो अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+