अब Blue Tick से पैसे कमाएंगे Elon Musk, अगल हफ्ते से 'ब्लू टिक' यूजर्स को देना होगा चार्ज!

रिपोर्ट के मुताबिक ट्विटर का राजनीति और पत्रकारिता में गहरा प्रभाव रहा है, बावजूद इसके कंपनी ने कभी लाभ नहीं कमाया। 2006 में ट्विटर को लॉन्च किया गया था।

एलन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर (Twitter) की कमान संभालते ही आम लोगों पर महंगाई का भारी बोझ डाल दिया है। मस्क की तरफ से ट्विटर ब्लू टिक यूजर्स को प्रतिमाह 8 डॉलर यानी की करीब 650 रुपये देने को मजबूर किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलन मस्क ने अगले हफ्ते की शुरुआत में ट्विटर के ब्लू चेक मार्क के लिए चार्ज शुरू करने की योजना बनाई है। खबर के मुताबिक दुनिया के सबसे अमीर शख्स जो भी फैसला लेते हैं उस पर बड़ी तेजी से अमल करना शुरू कर देते हैं।

ब्लू टिक के लिए पैसे देने होंगे

ब्लू टिक के लिए पैसे देने होंगे

द न्यू यॉर्क टाइम्स और ब्लूमबर्ग के रिपोर्ट के मुताबिक एलन मस्क आने वाले सोमवार से ब्लू चेक मार्क यूजर्स और नए ब्लू टिक मार्क को रखने को इच्छुक यूजर्स के लिए 8 डॉलर सदस्यता सेवा शुल्क लेने की योजनाई बनाई है।

ट्विटर में भारी बदलाव

ट्विटर में भारी बदलाव

एलन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर की कमान संभालते ही कंपनी के नियमों में भारी बदलाव किए हैं। नए नियमों के तहत मस्क की तरफ से ट्विटर ब्लू टिक यूजर्स को प्रतिमाह 8 डॉलर यानी करीब 650 रुपये देने को मजबूर किया जा रहा है। नए नियम के मुताबिक अगर ट्विटर ब्लू टिक यूजर्स हर माह 650 रुपये नहीं देते हैं, तो उनसे 90 दिनों के भीतर ट्विटर ब्लू टिक वापस ले लिया जाएगा। एलॉन मस्क का ट्विटर ब्लू टिक के लिए हर माह 650 रुपये वसूलने का नया नियम लोगों को रास नहीं आ रहा है।

ट्विटर को लाभ नहीं हुआ

ट्विटर को लाभ नहीं हुआ

रिपोर्ट के मुताबिक ट्विटर का राजनीति और पत्रकारिता में गहरा प्रभाव रहा है, बावजूद इसके कंपनी ने कभी लाभ नहीं कमाया। 2006 में ट्विटर को लॉन्च किया गया था। इस साल की दूसरी तिमाही में ट्विटर को 270 मिलियन डॉलर का शुद्ध घाटा हुआ है। ट्विटर के वर्तमान प्रणाली के तहत ट्विटर अकाउंट के वेरिफाई करने, ब्लू टिक प्राप्त करने के लिए निशुल्क आवेदन किया जाता है। मस्क के ट्विटर की कमान संभालने के बाद अब कंपनी के ये सारे नियम बदल जाएंगे।

एलन मस्क झटका दे रहे हैं

एलन मस्क झटका दे रहे हैं

ट्विटर (Twitter) के नए मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने आते ही कई बड़े झटके दिए हैं। सबसे पहले तो आते ही ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल समेत चार बड़े अधिकारियों के बाहर का रास्ता दिखा दिया। अब बताया जा रहा है कि ट्विटर से आधे कर्मचारियों की छंटनी की जा सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक ट्विटर में कर्मचारियों की छंटनी आज से शुरू हो रही है। जानकारी के मुताबिक मस्क कंपनी के बुनियादी ढांचे की लागत घटाकर करीब एक अरब डॉलर 82 अरब रुपये बचाना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+