ट्रंप का दावा ग़लत, ओबामा और बुश को ज़्यादा लोगों ने सुना
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि 'इतिहास में सबसे अधिक' लोगों ने अमरीकी कांग्रेस में दिए गए उनके स्टेट ऑफ़ द यूनियन स्पीच को टेलीविज़न पर सुना.
लेकिन बीते सालों के रेटिंग्स डेटा ने ट्रंप के इस दावे को पूरी तरह से ग़लत ठहरा दिया है.
अमरीका में टेलिविज़न रेटिंग संबंधी आंकड़ों पर नज़र रखने वाली कंपनी नीलसन का कहना है कि ट्रंप ने 'अब तक सबसे अधिक 4.56 करोड़' लोगों के टीवी पर उनका स्टेट ऑफ़ द यूनियन स्पीच सुनने का दावा किया था जो ग़लत है.
नीसलन का कहना है पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, बिल क्लिंटन और जॉर्ज डब्ल्यू बुश की स्पीच को ट्रंप से अधिक लोगों टीवी पर सुना है.
18 लाख अप्रवासियों को नागरिकता देंगे ट्रंप?
यातना सेंटर ग्वांतानामो बे फिर से खोलेंगे ट्रंप
हालांकि ट्रंप का स्पीच सोशल मीडिया ट्विटर पर भी सुना गया था. ट्विटर के अनुसार ट्रंप के स्पीच के बीरे में 45 लाख ट्वीट किए गए थे जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है.
ट्रंप ने अपने स्पीच के बारे में सोशल मीडिया पर लिखा था, "स्टेट ऑफ़ द यूनियन स्पीच के बारे में अपनी राय रखने और विश्लेषण करने के लिए धन्यवाद. इस स्पीच को 4.56 करोड़ लोगों ने देखा जो इतिहास में सबसे अधिक है. पहली बार फ़ॉक्स न्यूज़ को सभी चैनलों के मुकाबले सबसे अधिक देखा गया, 1.17 करोड़ लोगों ने इस चैनल पर मेरा स्पीच देखा. दिल की बात दिल तक पहुंची."
लेकिन नीलसन से मिले आंकड़ों की मानें तो 2010 में बराक ओबामा के पहले आधिकारिक स्टेट ऑफ़ द यूनियन स्पीच को 4.8 करोड़ लोगों ने देखा, जबकि साल 1993 में बिल क्लिंटन के स्टेट ऑफ़ द यूनियन स्पीच को 6.69 करोड़ लोगों ने देखा था. ये अपने आप में एक रिकॉर्ड था.
क्या ट्रंप के पास वाक़ई कोई 'परमाणु बटन' है?
साल 2003 में इराक़ युद्ध के कुछ सप्ताह पहले जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने जो स्पीच दी थी उसे 6.21 करोड़ लोगों ने देखा था.
नीलसन ने इस बात की पुष्टि की है कि ट्रंप की स्पीच को देखने वालों में से एक चौथाई यानी 1.15 करोड़ लोगों ने फॉक्स न्यूज़ पर इसे देखा था.
नीलसन का ये सर्वेक्षण 12 टेलिविज़न नेटवर्क से मिले आंकड़ों पर आधारित है और उन आंकड़ों को नहीं दर्शाता जिन्होंने इंटरनेट पर ट्रंप की स्पीच को देखा था.
सीएनएन का कहना है कि ट्रंप की स्पीच के शुरू होने के एक घंटे के भीतर 3.2 लाख लोग इंटरनेट पर उनके लाइव वीडियो को देख रहे थे.
ट्विटर का कहना है कि ट्विटर के अब तक के इतिहास में सबसे अधिक ट्रेंड करने वाला भाषण इस साल का स्टेट ऑफ़ द यूनियन स्पीच था और इसके बारे में 45 लाख ट्वीट किए गए.
ट्रंप की आलोचना के शिकार एफ़बीआई उपनिदेशक ने पद छोड़ा
'रूसी दख़ल' पर ट्रंप के अटॉर्नी जनरल से पूछताछ
ट्रंप के शपथग्रहण समारोह को टेलीविज़न पर देखने वालों की तुलना में मंगलवार रात को दिए गए भाषण के दौरान उन्हें देखने वालों की संख्या अधिक बताई जा रह है. बीते साल जनवरी में 3.1 करोड़ लोगों ने ट्रंप का शपथग्रहण समारोह टीवी पर देखा था.
लेकिन ये पहली बार नहीं है जब ट्रंप ने उनका भाषण सुनने वाले दर्शकों के आंकड़ों को बढ़ा-चढ़ा कर बताया है.
बीते साल उन्होंने दावा किया था कि वॉशिंगटन डीसी के नेशनल मॉल में 15 लाख लोगों ने उनके शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया था.
हालांकि उनके तत्कालीन प्रेस सचिव ने ट्रंप के इस दावे को ग़लत ठहराया था और अनुमान लगाया था कि उस वक्त लगभग 7 लाख लोगों ने ट्रंप को सुना था.
विरोध और जश्न के बीच हुआ ट्रंप का शपथ ग्रहण
रॉलिंग स्टोन पत्रिका में साल 2015 में छपे अपने बरे में छपे लेख में ट्रंप ने कहा था कि उनका निजी 757 विमान अमरीकी राष्ट्रपति के एयर फोर्स वन जेट विमान से बड़ा है.
एयर फोर्स वन जेट विमान 225 फुट यानी 68 मीटर लंबा है जबकि ट्रंप का विमान 153 फुट है.
-
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta March 28: आज के मैच का टॉस कौन जीता- RCB vs SRH -
Aaj Ke Match Ka Toss Kitne Baje Hoga 28 March: आज के मैच का टॉस कितने बजे होगा- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications