चीन की भेड़चाल! 12 दिनों से गोल-गोल घूम रहा भेड़ों का झुंड, दुनिया हैरान
सबसे बड़ा सवाल है कि भेड़ों को एक समूह लगातार 12 दिनों से बिना रुके गोल-गोल क्यों घूम रहा है? आखिर माजरा क्या है।
जानवरों को अक्सर अजीब व्यवहार प्रदर्शित करने के लिए जाना जाता है। चाहे वह घरेलू जानवर हों या फिर जंगली, इंटरनेट पर ऐसे कई चौंकाने वाले वीडियो अक्सर लोगों को हैरान कर देती है। ऐसी ही एक क्लिप अब चीन के एक हिस्से से सामने आई है जहां भेड़ों के एक बड़े समूह को लगातार 12 दिनों तक बिना रुके एक घेरे में घूमते देखा गया है। चीन सरकार (China Govt.) से जुड़े एक मीडिया आउटलेट ने इस वीडियो को साझा किया है। यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक यह घटना उत्तरी चीन के इनर मंगोलिया इलाके की बताई जा रही है।

चीन में भेड़ों के गोल-गोल घूमने का रहस्य
सबसे बड़ा सवाल है कि भेड़ों को एक समूह लगातार 12 दिनों से बिना रुके गोल-गोल क्यों घूम रहा है? आखिर माजरा क्या है। यह रहस्य अब और अधिक गहराता जा रहा है। वीडियो क्लिप में आप देख सकते हैं कि ,भेड़ों का झुंड पिछले 12 दिनों से लगातार गोल-गोल घूम रहा है। लगातार गोल-गोल घूमने की वजह से लोग इसलिए भी काफी हैरान हैं, क्योंकि इनमें से ज्यादातर भेड़ घूमने के बावजूद भी पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

वीडियो में भेड़ का झुंड
उत्तरी चीन में यह घटना दो हफ्ते पहले हुई है और तभी इसका वीडियो लिया गया। फुटेज अब सामने आई है। वीडियो में कई भेड़ें दिख रही हैं, जोकि एक गोलाई में बिना रुके घूम रहीं।

भेड़ क्यों कर रहे हैं ऐसा?
जानकारी के मुताबिक शुरुआत में कुछ भेड़ों ने ऐसा किया, जिसके बाद ज्यादातर भेड़ें गोल-गोल घूमने लग गईं। वीडियो में कुछ भेड़ें चुपचाप शांत भी खड़ी हुई हैं। वहीं, उनके आसपास वाली भेड़ें लगातार गोल-गोल चक्कर लगा रही हैं।
(Video & Photo Credit: Twitter)
भेड़ों के घूमने के बड़ी वजह!
वायरल क्लिप 4 नवंबर को रिकॉर्ड की गई थी और तब से जानवर ऐसा ही कर रहे हैं।अब तक यह इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि भेड़ों के इस व्यवहार के पीछे की वजह क्या है, लेकिन लिस्टरियोसिस नामक बैक्टीरिया को वजह माना जा रहा है। यह बैक्टीरिया जानवरों में गोल-गोल घूमने का कारण बनता है। मोल केयर फार्म वेट्स के अनुसार, यह आमतौर पर खराब साइलेज से जुड़ा होता है। यह रोग मस्तिष्क के एक हिस्से में सूजन पैदा करता है, जिसके कारण चक्कर आता है।
-
LPG Crisis India: रसोई गैस की किल्लत होगी खत्म! कई साल बाद भारत ने ईरान से खरीदा एलपीजी, कब पहुंचेगा भारत? -
Petrol Diesel Shortage Fact Check: सच में भारत के पास अब सिर्फ दो दिन का पेट्रोल बचा है? या 60 दिन का बैकअप? -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
Worlds Most Polluted Cities: दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भारत अव्वल, दिल्ली को पछाड़ इस शहर ने मारी बाजी -
MP News : किसान के निमंत्रण पर ग्राम मोइली पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, सादगी के साथ मनाया जन्मदिन -
Lucknow Petrol Crisis: पेट्रोल की किल्लत? बाइक में सिर्फ ₹200-कार में ₹1000 का तेल! DM बोले- मांग 35% बढ़ी -
बांग्लादेश के राजदूत रियाज़ हामिदुल्लाह ने भारत के साथ संवेदनशील मुद्दों के सौहार्दपूर्ण समाधान का आह्वान किया। -
बिहार में होगी टीवीएफ की फिल्म ‘शिव-शक्ति’ की शूटिंग, युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और काम का मौका -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान












Click it and Unblock the Notifications