T20 World Cup: 'ट्रॉफी चाहिए, माइलस्टोन नहीं', गौतम गंभीर के बोल्ड स्टेटमेंट ने कैसे बदली टीम इंडिया की तस्वीर
T20 World Cup 2026, Gautam Gambhir: भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को न्यूज़ीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त देकर लगातार दूसरी और कुल तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। भारत की इस जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव बेहद खुश नजर आए। उन्होंने इस बड़ी उपलब्धि के लिए खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की। लेकिन इस जीत के बाद हेड कोच गौतम गंभीर का बयान चर्चा का विषय बना हुआ है।
'ट्रॉफी चाहिए, माइलस्टोन नहीं' (T20 World Cup 2026, Gautam Gambhir)
गौतम गंभीर ने साफ कर दिया है कि उनकी कोचिंग में टीम की सफलता का राज निजी माइलस्टोन के मोह को पूरी तरह त्याग देना है। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर ने अपने कड़क अंदाज़ में कहा कि सूर्या (कप्तान) के साथ मेरी फिलॉसफी बहुत सरल रही है। माइलस्टोन मायने नहीं रखते, ट्रॉफियां मायने रखती हैं। लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट में हमने व्यक्तिगत रिकॉर्ड्स पर चर्चा की है, लेकिन जब तक मैं यहां हूं, यह चर्चा बंद रहेगी।

गंभीर ने दिया संजू का उदाहरण
गौतम गंभीर का मानना है कि टीम का सबसे बड़ा उद्देश्य खिताब जीतना होता है। न कि व्यक्तिगत लक्ष्य हासिल करना। उन्होंने साफ़ संदेश दिया कि चयन का आधार अब आंकड़े नहीं, बल्कि टीम की जीत में दिया गया योगदान होगा। गंभीर ने अपनी बात को पुख्ता करने के लिए संजू सैमसन का उदाहरण दिया। संजू टूर्नामेंट की शुरुआत में खराब फॉर्म से जूझ रहे थे, उन्होंने नॉक-आउट मैचों में लगातार तीन बार 80 से अधिक रन बनाए।
कप्तान सूर्या को लेकर कही ये बात
गंभीर ने कहा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू ने नाबाद 97 रन बनाए। अगर वे अपने शतक (माइलस्टोन) के लिए खेल रहे होते, तो शायद हम 250 के स्कोर तक नहीं पहुंच पाते। कोच के अनुसार, संजू की निस्वार्थ बल्लेबाजी ने टीम को वो गति दी जो अंततः विश्व विजेता बनने के लिए ज़रूरी थी। गौतम गंभीर ने कप्तान सूर्यकुमार यादव की नेतृत्व क्षमता की जमकर तारीफ की।
उन्होंने कहा कि सूर्या ने इस फॉर्मेट में उनके काम को बहुत आसान बना दिया है। गंभीर के शब्दों में सूर्या खुद को कप्तान नहीं, बल्कि लीडर कहलवाना पसंद करते हैं। ड्रेसिंग रूम में एक कप्तान से कहीं बड़ा पद एक लीडर का होता है, जो पूरी टीम को साथ लेकर चलता है।












Click it and Unblock the Notifications