Uttarakhand Budget 2026: CM धामी ने पेश किया 1.11 लाख करोड़ का बजट, जानें क्या है खास?
Uttarakhand Budget 2026-27: उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (चमोली) से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विकास का नया रोडमैप पेश किया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1.11 लाख करोड़ रुपये का यह बजट राज्य के इतिहास के सबसे बड़े बजटों में से एक है। मुख्यमंत्री ने इस बजट के माध्यम से 'विकसित उत्तराखंड' के संकल्प को दोहराते हुए बुनियादी ढांचे, पर्यटन, कृषि और युवा रोजगार पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है।
बजट में सीमांत क्षेत्रों के विकास और मातृशक्ति के सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं, जो राज्य की आर्थिकी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का लक्ष्य रखते हैं।













Click it and Unblock the Notifications