Shehbaz Sharif Arrest Warrant: पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ होंगे गिरफ्तार! वारंट जारी, मचा बवाल
Shehbaz Sharif Arrest Warrant: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को लेकर एक दावा सामने आया है। खुद को स्वतंत्र राष्ट्र घोषित करने वाले रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान ने शहबाज शरीफ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने की घोषणा की है।
बलूचिस्तान का कहना है कि पाक प्रधानमंत्री ने बिना वैध वीजा और कानूनी अनुमति के उसके क्षेत्र में प्रवेश किया, जो उसकी संप्रभुता का गंभीर उल्लंघन है। यह घटनाक्रम न केवल पाकिस्तान के लिए राजनीतिक असहजता पैदा करता है, बल्कि बलूचिस्तान के स्वतंत्रता के दावों को भी नई धार देता है।

शहबाज शरीफ पर क्या हैं आरोप?
रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान का आरोप है कि शहबाज शरीफ ने बलूचिस्तान में बिना वैध वीजा प्रवेश किया और उसके हवाई क्षेत्र का अवैध उपयोग किया। संगठन के अनुसार, बलूचिस्तान खुद को एक संप्रभु राष्ट्र मानता है और वहां के आव्रजन कानून सभी पर समान रूप से लागू होते हैं। चाहे व्यक्ति किसी भी पद पर क्यों न हो, बिना कानूनी दस्तावेजों के प्रवेश को आपराधिक अपराध माना जाएगा।
ये भी पढे़ं: Shehbaz Sharif News: 5 बीवीयों के शौहर पाकिस्तानी PM शहबाज कितने 'शरीफ'? औलादों की गिनती जान रह जाएंगे दंग
बलूचिस्तान की ओर से चेतावनी जारी
बलूचिस्तान की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि शहबाज शरीफ को क्वेटा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे या बलूचिस्तान के किसी भी प्रवेश और निकास बिंदु पर गिरफ्तार किया जा सकता है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि यह वारंट एक औपचारिक कानूनी कार्रवाई है। संगठन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में बिना पूर्व वीजा अनुमति के किसी भी पाकिस्तानी अधिकारी या नागरिक का प्रवेश स्वीकार नहीं किया जाएगा।
ये भी पढे़ं: Shehbaz Sharif Salary: कंगाल पाकिस्तान अपने PM शहबाज शरीफ को कितनी देता है सैलरी? लंदन में छिपा असली राज
पाकिस्तान और सेना के लिए सख्त संदेश
रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान ने इस घोषणा को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री, थलसेना प्रमुख और सभी पाकिस्तानी संस्थानों के लिए अंतिम चेतावनी बताया है। बयान में कहा गया है कि बलूचिस्तान के कानूनों की अनदेखी करने वालों पर मुकदमा चलाया जाएगा और जरूरत पड़ने पर उन्हें बलपूर्वक पाकिस्तान वापस भेजा जा सकता है। यह रुख दर्शाता है कि बलूच नेतृत्व अपने स्वतंत्र राष्ट्र के दावे को लेकर किसी भी तरह का समझौता नहीं करना चाहता।
ये भी पढे़ं: Pakistan News: पाकिस्तान की बल्ले-बल्ले, खैबर-पख्तूनख्वा में मिला तेल-गैस का विशाल भंडार
कब और क्यों किया स्वतंत्रता का दावा?
पिछले साल मई में बलूच राष्ट्रवादी नेताओं ने पाकिस्तान से स्वतंत्रता की घोषणा की थी। उनका आरोप है कि दशकों से बलूचिस्तान में हिंसा, जबरन गायब किए जाने और मानवाधिकारों का उल्लंघन होता रहा है। इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर स्वतंत्र बलूचिस्तान के झंडे और नक्शे वायरल हुए। रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान का ट्रेंड करना इस बात का संकेत माना गया कि यह मुद्दा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ध्यान आकर्षित कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications