Shehbaz Sharif News: 5 बीवीयों के शौहर पाकिस्तानी PM शहबाज कितने 'शरीफ'? औलादों की गिनती जान रह जाएंगे दंग
Shehbaz Sharif Family: पहलगाम हमले के बाद भारत ने जिस सख्ती से जवाब दिया है, उससे पाकिस्तान में खलबली मच गई है। हालात ऐसे हो गए हैं कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अब अमेरिका से गुहार लगा रहे हैं कि किसी तरह भारत का गुस्सा शांत करवाया जाए। यह वही वजीर-ए-आजम है, जिनका नाम शरीफ, आदतें दिलफेंक, और सियासत...वो तो बस खानदानी है! राजनीति में पटल में सेना के गुलाम माने जाते हैं, निजी जिंदगी में उतने ही रंगीन मिजाज के हैं।
पाकिस्तान के पूर्व पीएम रहे इमरान खान की तीन शादियों के किस्से आपने कई बार सुने होंगे, लेकिन शहबाज शरीफ तो उनसे भी आगे निकल गए। जनाब ने अब तक पांच बार शादी की है! हां, सही सुना आपने - पूरे पांच निकाह!

अगर कभी शहबाज शरीफ पर कोई फिल्म बने तो शायद उसका डायलॉग कुछ ऐसा हो- 'इमरान तीन पर रुका, मैं पांच तक गया!' क्योंकि हर शादी के पीछे एक अलग कहानी है - और हर बार मीडिया में अलग चर्चा।
'बेगम ब्रिगेड', जो हिला दे पाकिस्तान की राजनीति
- नुसरत शहबाज (1973): पहली बीवी, जिन्होंने शुरुआती दिनों में हर कदम पर साथ दिया। इससे 5 बच्चे - जिनमें हमजा और सुलेमान आज सत्ता और पैसे की चोटी पर हैं। तीन बेटियां- राबिया इमरान, खदीजा शहबाज, और जावेरिया शहबाज शरीफ।
- आलिया हनी (1993): मॉडल थीं, शादी के कुछ महीनों बाद तलाक, एक बेटी हुई। रिश्ते से ज़्यादा गॉसिप रही। एक बेटी- नाम अज्ञात।
- नीलोफर खोसा (1993): उसी साल दूसरी शादी? फिल्मी नहीं, रीयल लाइफ में हुआ। और तलाक भी जल्द।
- तेहमीना दुर्रानी (2003): मशहूर लेखिका, सामाजिक कार्यकर्ता, और खुद को "फर्स्ट लेडी" कहने वाली महिला। इनकी शादी की खबर छुपाई गई, मानो कोई खुफिया मिशन हो!
- कलसूम हया (2012): सरकारी अफसर, गुपचुप शादी और फिर तलाक। गोपनीयता की सारी हदें पार!
- खास बात: पहली बीवी से पांच बच्चे, दूसरी बीवी से एक बेटी, लेकिन मीडिया से दूर। वहीं, तीन अन्य बीवियों से एक भी संतान नहीं।

इतनी बीवियां, इतने बच्चे, फिर भी 'शरीफ'?
कहावत है - 'जिस घर में पांच रसोइयां हों, वहां खिचड़ी नहीं, खलबली पकती है।' मगर शहबाज का मामला अलग है - पांच पत्नियां, छह बच्चे, एक राजनीतिक वंश और दो राजपाट (एक ससुराल का, एक इस्लामाबाद का) चलाना कोई आसान काम नहीं।
परिवार में और कौन-कौन?
पिता: मियां मुहम्मद शरीफ़ (उद्योगपति)
माता: शमीम अख़्तर
दो भाई:
- नवाज शरीफ: पाकिस्तान के तीन बार प्रधानमंत्री
- अब्बास शरीफ: राजनीति और कारोबार में सक्रिय रहे
इतिहास में नजरिया - शरीफ, मगर शादी में फास्ट फॉरवर्ड
- 1997: पंजाब के मुख्यमंत्री बने
- 1999: परवेज मुशर्रफ ने सत्ता छीनी, शहबाज़ सऊदी भागे
- 2008: वापसी, फिर से सत्ता में
- 2013: फिर पंजाब के CM
- 2025: पाकिस्तान के वजीर-ए-आजम, मगर घर में सिर्फ दो बीवियां बचीं!
इमरान से दो बीवियां ज्यादा!
जहां इमरान खान की तीन शादियों ने सुर्खियां बटोरी थीं, वहीं शहबाज़ शरीफ का "पर्सनल रिकॉर्ड" उनसे भी लंबा है। इस वक्त वे अपनी दो पत्नियों - नुसरत और तेहमीना - के साथ रहते हैं, बाकी तीन से तलाक हो चुका है।
क्यों जरूरी है PAK पीएम की पसर्नल लाइफ जानना?
क्योंकि पाकिस्तान के राजनेताओं की सियासत जितनी अव्यवस्थित, उनकी निजी जिंदगी उससे भी ज्यादा फिल्मी होती जा रही है। और शहबाज शरीफ तो इस स्क्रिप्ट के पोस्टर बॉय हैं - एक हाथ में सत्ता की छड़ी, तो दूसरे हाथ में बीवियों के नाम की फेहरिस्त! जिस मुल्क का वजीर-ए-आजम ही रिश्तों में इतना उलझा हो, वहां हुकूमत कितनी सुलझी होगी, ये सोचकर ही दहशत होती है।
{poll1}












Click it and Unblock the Notifications