VIDEO: युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का डांस वीडियो हुआ वायरल, मूव्स देखकर हो जाएंगे दीवाने
Volodymyr Zelenskyy
नई दिल्ली, 27 फरवरी: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की अपने देश में चल रहे रूसी आक्रमण के बीच पूरी दुनिया में एक मजबूत नेता के तौर पर उभरे हैं। कठिन समय में धैर्य और साहस के साथ अपने देश का नेतृत्व कर राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की यूक्रेन की जनता के बीच काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। पूरी दुनिया वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के बारे में औऱ अधिक जानने की उत्सुक है। कॉमेडिय़न से राजनेता वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के कई वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

वोलोदिमीर जेलेंस्की 2006 में भी बहुत लोकप्रिय थे, जब उन्होंने एक डांस रियलिटी शो में भाग लिया था। डांसिंग विद द स्टार्स के मंच पर डांस करते हुए वोलोदिमीर जेलेंस्की का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है। वायरल क्लिप में जेलेंस्की अपनी पार्टनर ओलेना शोप्टेंको के साथ शो में शानदार तरीके से डांस करते नजर आ रहे हैं। डांस में जेलेंस्की के शानदार मूव्स और स्टाइल में इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है।
यहीं नहीं वोलोदिमीर जेलेंस्की डांस रियलिटी शो डांसिंग विद द स्टार्स के पहले सीजन के विजेता भी रहे थे। वायरल क्लिप को ऑनलाइन 1 मिलियन से अधिक बार देखा गया। लोग वोलोदिमीर जेलेंस्की के डांस के दीवाने हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा कि, मैं ईमानदारी से कहता हूं कि मुझे लगता है कि ज्यादातर महिलाएं का ज़ेलेंस्की पर क्रश होगा। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ऐसा कुछ नहीं है जो यह आदमी नहीं कर सकता है।
राष्ट्रपति वलोडिमिर 2019 से यूक्रेन के राष्ट्रपति के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और 2019 में उन्होंने 73% वोटों के साथ चुनाव जीता था। वोलोदिमीर जेलेंस्की एक अभिनेता और स्टैंड-अप कॉमेडियन रह चुके हैं। वह यूक्रेन के सबसे लोकप्रिय कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने 1997 में अन्य अभिनेताओं के साथ कॉमेडी ग्रुप 'क्वार्टल 95' का गठन किया था। यह ग्रुप टेलीविजन कार्यक्रमों का निर्माण करता था। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की शादीशुदा हैं और उनकी पत्नी नाम ओलेना जेलेंस्की है। दोनों के बच्चे भी हैं। 2018 में वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अचानक राजनीति में कदम रखा और सर्वेंट ऑफ द पीपल पार्टी से राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारी की घोषणा की।












Click it and Unblock the Notifications