नुसरत जहां चौधरी कौन हैं? अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में जज बनने वाली पहली मुस्लिम महिला
सीनेट ने 50-49 के एक कड़े फैसले में एक संघीय न्यायाधीश के रूप में उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी। नुसरत जहां चौधरी इस पद पर नियुक्त होने वाले पहली बांग्लादेशी-अमेरिकी भी हैं। 46 वर्षीय नुसरत न्यूयॉर्क के पूर्वी जिले के
अमेरिकी सीनेट ने संघीय न्यायाधीश के रूप में सेवा करने वाली पहली मुस्लिम महिला के रूप में अमेरिकी सिविल लिबर्टीज यूनियन (एसीएलयू) की पूर्व अटॉर्नी नुसरत जहां चौधरी के नामांकन को मंजूरी दे दी है।
सीनेट ने 50-49 के एक कड़े फैसले में एक संघीय न्यायाधीश के रूप में उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी। नुसरत जहां चौधरी इस पद पर नियुक्त होने वाले पहली बांग्लादेशी-अमेरिकी भी हैं। 46 वर्षीय नुसरत न्यूयॉर्क के पूर्वी जिले के लिए यूएफएस अदालत के न्यायाधीश के रूप में काम करेंगी।

कंजरवेटिव डेमोक्रेट जो मनचिन उनके खिलाफ वोट किया। जो मनचिन का मानना था कि नुसरत की पिछले कुछ बयान पक्षपाती रहे हैं। इससे पहले भी माचिन दो अन्य लोगों के नाम का विरोध कर चुके थे। इसमें जो बाइडेन की ओर से नामित फेडरल जज डेल हो और नैन्सी अबुदु का नाम शामिल है। हालाकि, सीनेट ने उनके सपोर्ट के बिना ही उनके नामों की पुष्टि कर दी है।
19 जनवरी, 2022 को, राष्ट्रपति जो बाइडेन ने नुसरत जहां चौधरी को न्यूयॉर्क के पूर्वी जिले के लिए संयुक्त राज्य जिला न्यायालय में अमेरिकी जिला न्यायाधीश के रूप में सेवा देने के लिए नामित किया था, गुरुवार को इसकी मंजूरी मिली।
अमेरिकी सिविल लिबर्टिज और मुस्लिम वकालत समूहों ने बांग्लादेशी अमेरिकी नुसरत जहां चौधरी के नामांकन का स्वागत किया है। इससे पहले नुसरत जहां चौधरी ACLU के नस्लीय न्याय कार्यक्रम की उप निदेशक थीं। ACLU की वेबसाइट के अनुसार, "नुसरत ने अमेरिकी सरकार की नो-फ्लाई लिस्ट प्रथाओं के संबंध में एक संघीय अदालत के फैसले का बचाव करने में मदद की।
नुसरत का नस्लीय प्रोफाइलिंग और गरीब लोगों के खिलाफ भेदभाव से लड़ने के लिए उनका ट्रैक रिकॉर्ड है। नुसरत जहां चौधरी 1998 में कोलंबिया विश्वविद्यालय से कला स्नातक हैं। उन्होंने 2006 में प्रिंसटन स्कूल ऑफ पब्लिक एंड इंटरनेशनल अफेयर्स से पोस्ट-ग्रेजुएशन पूरा किया और 2006 में येल लॉ स्कूल से ज्यूरिस डॉक्टर बनीं।
नुसरत ने न्यूयॉर्क पुलिस विभाग द्वारा निगरानी के लिए मुसलमानों की भेदभावपूर्ण रूपरेखा को भी चुनौती दी। ये नुसरत के ही प्रयास थे जिसके परिणामस्वरूप अदालत द्वारा आदेशित समझौता हुआ और नस्लीय और एथनिक मैपिंग प्रोग्राम के बारे में सार्वजनिक रिकॉर्ड सुरक्षित किया जाना शुरू हुआ।
नुसरत के पिता ने 40 साल तक शिकागो में फिजिशियन के तौर पर काम किया। नुसरत ने 2016 में विजुअल इफेक्ट्स प्रोड्यूसर माइकल अर्ली से शादी की थी।












Click it and Unblock the Notifications