अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को मिला अर्थशास्त्र का नोबेल
स्टॉकहोम। भौतिकी, रसायन, चिकित्सा और शांति के नोबेल पुरस्कार के बाद अब अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार का ऐलान भी हो गया है। वर्ष 2016 के लिए अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार ओलिवर हार्ट और बेनग्ट हॉलम्स्ट्रॉम को दिया गया है।

इन दोनों को इन कांट्रैक्ट थ्योरी की वजह से इस वर्ष के नोबेल पुरस्कार से नवाज गया है। हार्ट और हॉलस्ट्रॉम दोनों ही अमेरिकी अर्थशास्त्री हैं।
क्या है कॉन्ट्रैक्ट थ्योरी
कांट्रैक्ट थ्योरी किसी को कॉन्ट्रैक्ट के डिजाइन को समझने में मदद करती है। इस थ्योरी का लक्ष्य इस बात को विस्तृत तौर पर समझाना है कि क्यों कॉन्ट्रैक्ट्स में कई तरह के फॉर्म्स और डिजाइन होते हैं।
इसका दूसरा मकसद इस बात का पता लगाना है कि कैसे कोई एक बेहतर कॉन्ट्रैक्ट तैयार कर सकता है। नोबेल प्राइज एकेडमी के मुताबिक इस थ्योरी की वजह से समाज में एक बेहतर संस्थान को तैयार करने में काफी मदद मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications