30 की उम्र में डेब्यू कर वर्ल्ड चैंपियन कप्तान! 5 साल पूरे होने पर सूर्या ने शेयर किया वीडियो, रो पड़ेंगे आप
Suryakumar Yadav: भारतीय क्रिकेट के मिस्टर 360 यानी सूर्यकुमार यादव के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज से ठीक 5 साल पहले, 14 मार्च 2021 को सूर्या ने नीली जर्सी में अपना पहला कदम रखा था। इस खास मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है, जिसने करोड़ों फैंस की आंखों में आंसू ला दिए हैं।
सूर्यकुमार यादव ने अपनी भावनाएं व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया और एक पोस्ट लिखा जिसमें पांच साल पहले शुरू हुई क्रिकेटिंग जर्नी का जिक्र किया। हाल ही में सूर्या की कप्तानी में टी20 विश्व कप जीत से यह सफर और शानदार बन गया।

उन्होंने लिखा कि 5 साल पहले एक सपना हकीकत में बदल गया था। भारत की जर्सी पहनना एक ऐसा एहसास है, जिसे मैं आज भी पूरी तरह शब्दों में व्यक्त नहीं कर पाता। टीम इंडिया के लिए आगे भी कई और यादगार लम्हे बनाने की उम्मीद है।
30 के बाद किया भारत के लिए डेब्यू
सूर्यकुमार यादव ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी शुरुआत थोड़ी देर से की, लेकिन यादगार अंदाज यादगार रहा। उन्होंने 2021 में कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ ODI डेब्यू किया, जबकि टेस्ट में उनका पदार्पण 2023 में नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुआ। 30 साल की उम्र के बाद सभी फॉर्मेट्स में डेब्यू करने वाले वह पहले भारतीय खिलाड़ी बने।
टी20 में मचा दिया धमाल
टेस्ट और ODI में उन्हें कुछ खास सफलता नहीं मिली, लेकिन T20I में उनके खेल ने खेल की दिशा ही बदल दी। 35 साल की उम्र में भी उन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन से साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ एक संख्या है। इतना ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय सफर के केवल एक साल बाद ही उन्हें ICC द्वारा 2022 का मेंस क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर भी घोषित किया गया।
5 years ago, a dream turned into reality. Wearing the India jersey is a feeling I can still never fully put into words 🇮🇳
Here’s to many more memories that we’re going to create, for team 🇮🇳 pic.twitter.com/qhis2f44tQ
— Surya Kumar Yadav (@surya_14kumar) March 14, 2026
जहां हुआ डेब्यू, वहां जीता वर्ल्ड कप
जिस अहमदाबाद के मैदान पर सूर्या ने डेब्यू किया था, उसी मैदान पर 8 मार्च 2026 (पिछले रविवार) को उन्होंने टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में तीसरा T20 वर्ल्ड कप जिताया। वर्ल्ड कप जीतने के बाद पिच की मिट्टी को अपने माथे पर लगाने वाला उनका वीडियो पहले ही इंटरनेट पर तबाही मचा चुका है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications