तो इस शर्त पर केपी शर्मा ओली ने दिया था PM पद से इस्तीफा, नेपाल की सत्ता पलटने का अनसुना किस्सा आया सामने

Nepal KP Sharma Oli resignation: नेपाल की राजनीति में इन दिनों भारी उथल-पुथल मची हुई है। हिंसक हो चुके Gen Z आंदोलन ने केपी शर्मा ओली की सरकार को सत्ता से बाहर कर दिया। पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की के नेतृत्व में एक अंतरिम सरकार बनाई गई है। लेकिन इस बीच एक बड़ा खुलासा हुआ है।

नेपाली न्यूज पोर्टल उकेरा ने दावा किया है कि जब ओली जान बचाने के लिए सेना से हेलीकॉप्टर मांग रहे थे, तब सेना प्रमुख ने उन्हें एक शर्त रखी, 'पहले प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दीजिए, तभी हेलीकॉप्टर मिलेगा।'

Nepal KP Sharma Oli resignation

हेलीकॉप्टर के लिए इस्तीफे की शर्त

रिपोर्ट के मुताबिक, हिंसक विरोध के बीच ओली ने सेना से तुरंत हेलीकॉप्टर की मांग की थी। तभी उन्हें संदेश मिला कि उड़ान की अनुमति इस्तीफे से जुड़ी शर्त पर ही दी जाएगी। पीएम आवास में जल्दबाज़ी में इस्तीफा पत्र तैयार किया गया और राष्ट्रपति कार्यालय से उसके स्वीकार होने की सूचना आई। इसके बाद ही सेना का हेलीकॉप्टर बालूवाटार स्थित प्रधानमंत्री आवास पहुँचा और ओली व उनकी पत्नी को सुरक्षित निकाला गया।

बालूवाटार से सेना बैरक तक का सफर

इस्तीफे के तुरंत बाद ओली को सेना ने हेलीकॉप्टर से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। रिपोर्ट्स बताती हैं कि वे काठमांडू के उत्तर में शिवपुरी वन क्षेत्र के पास सेना बैरक में लगभग नौ दिन तक रहे। इस दौरान वे सेना की सुरक्षा घेरे में पूरी तरह से अलग-थलग थे।

ये भी पढे़ं: Nepal: 'शहीद दिवस, Gen-Z मेमोरियल पार्क', आंदोलन में मारे गए लोगों के लिए PM सुशीला कार्की का बड़ा फैसला

निजी स्थान पर पहुंचे ओली

नौ दिन बाद खबर आई कि ओली सेना के बैरक से निकलकर अब एक निजी स्थान पर चले गए हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सेना सूत्रों के हवाले से इसकी पुष्टि की है। हालांकि उनका नया ठिकाना कहां है, इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई। माना जा रहा है कि बढ़ते विरोध और बदली राजनीतिक परिस्थिति के बीच उनकी सुरक्षा व्यवस्था अब सेना के बजाय निजी तौर पर की जा रही है।

ये भी पढ़ें: किराए के घर में रहने पर मजबूर Nepal के पूर्व प्रधानमंत्री KP Sharma Oli, 10 दिन बाद आए नजर, इस जगह छुपे

नेपाल की राजनीति में नया अध्याय

Gen Z आंदोलन की ताक़त से ओली सरकार का पतन और सेना की शर्तों के बीच उनका इस्तीफा, नेपाल की राजनीति का नया अध्याय है। अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि सुशीला कार्की की अंतरिम सरकार देश को स्थिरता की ओर ले जा पाएगी या फिर एक और दौर अस्थिरता देखने को मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+