IPL 2026: 'तूने कौन-सा तीर मार लिया?' हार के बाद बौखलाए अर्शदीप सिंह, सरेआम हुई लड़ाई!

IPL 2026 Arshdeep Singh: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में पंजाब किंग्स (PBKS) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मैदान पर लगातार 5 हार झेलने वाली पंजाब की टीम अब मैदान के बाहर अपने स्टार गेंदबाज अर्शदीप सिंह के व्यवहार को लेकर चर्चा में है। अर्शदीप पर मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा के खिलाफ नस्लभेदी टिप्पणी करने और सोशल मीडिया पर एक फैन के साथ अभद्रता करने के गंभीर आरोप लगे हैं।

अर्शदीप ने उड़ाया तिलक का मजाक? (IPL 2026 Arshdeep Singh)

धर्मशाला में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच हुए मुकाबले के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा की ओर देखते हुए उन्हें अंधेरे कहकर संबोधित कर रहे हैं। वीडियो में उन्हें यह कहते सुना गया, ओए अंधेरे, सनस्क्रीन लगाया? हालांकि तिलक वर्मा ने इस टिप्पणी का जवाब अपने बल्ले से दिया और मैच जिताऊ अर्धशतक जड़कर मुंबई को जीत दिलाई, लेकिन इंटरनेट यूजर्स अर्शदीप के इस बर्ताव को नस्लभेदी करार देते हुए उनकी कड़ी आलोचना कर रहे हैं।

IPL 2026 Arshdeep Singh 1

हार के बाद फैन से भी भिड़े अर्शदीप

मैदान के बाहर भी अर्शदीप का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। लगातार हार से निराश एक फैन ने स्नैपचैट पर अर्शदीप को सुझाव दिया कि टीम के खराब प्रदर्शन के कारण नाम से पंजाब हटा देना चाहिए क्योंकि यह शर्मनाक है। इस पर अर्शदीप ने भड़कते हुए जवाब दिया कि तूने पंजाब के लिए ऐसा क्या किया है कि तुझे अपमानित महसूस हो रहा है? जो लोग घर वालों से चिप्स और कोल्ड ड्रिंक के पैसे मांगते हैं, वो हमें सलाह दे रहे हैं! गेंदबाज के इस रुखे व्यवहार ने फैंस के बीच उनकी छवि को और नुकसान पहुंचाया है।

IPL 2026: रवि शास्त्री ने सरेआम उड़ाया PSL का मजाक? RCB-KKR मैच के दौरान पाकिस्तानी लीग पर कसा तंज
IPL 2026: रवि शास्त्री ने सरेआम उड़ाया PSL का मजाक? RCB-KKR मैच के दौरान पाकिस्तानी लीग पर कसा तंज

मैदान पर रहा है खराब फॉर्म

अर्शदीप के लिए यह सीजन अब तक काफी चुनौतीपूर्ण रहा है। साल 2025 की फाइनलिस्ट पंजाब किंग्स ने इस सीजन की शुरुआत लगातार 7 जीत के साथ की थी, लेकिन अब लगातार 5 हार ने उन्हें प्लेऑफ की रेस में पीछे धकेल दिया है। अर्शदीप इस सीजन में अपनी लय और सटीकता के लिए संघर्ष कर रहे हैं। खराब प्रदर्शन के बीच उनकी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर गर्लफ्रेंड के साथ सफर करने वाले वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिससे फैंस उनकी पेशेवर गंभीरता पर सवाल उठा रहे हैं।

<strong>Kal Ka Match Kon Jeeta 14 May 2026: पंजाब vs मुंबई, Who Won Yesterday Matc</strong>h
Kal Ka Match Kon Jeeta 14 May 2026: पंजाब vs मुंबई, Who Won Yesterday Match

LSG vs CSK: ऋतुराज का बल्ला उगलेगा आग या बिश्नोई के चक्रव्यूह में फंसेगी चेन्नई? आंकड़ों में कौन-किस पर भारी!
LSG vs CSK: ऋतुराज का बल्ला उगलेगा आग या बिश्नोई के चक्रव्यूह में फंसेगी चेन्नई? आंकड़ों में कौन-किस पर भारी!
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+