IPL 2026 के लापता सितारे,करोड़ों रुपये लेकर भी धोनी सहित ये दिग्गज अब तक नहीं खेले एक भी मैच!

IPL 2026 Latest News: आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर है, लेकिन कई क्रिकेट फैंस के लिए यह सीजन थोड़ा फीका साबित हो रहा है। टूर्नामेंट के कुछ सबसे बड़े सितारों का मैदान से दूर रहना फैंस को पसंद नहीं आ रहा है। एमएस धोनी से लेकर मथीशा पथिराना तक कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो या तो इंजरी के शिकार हैं या टीम कॉम्बिनेशन की वजह से अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं।

धोनी अब तक नहीं खेल पाए हैं एक भी मैच (IPL 2026 Latest News)

क्रिकेट फैंस को उम्मीद थी कि ये मैच विनर अपनी टीमों की किस्मत बदलेंगे, लेकिन फिलहाल ये केवल डगआउट की शोभा बढ़ा रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के सबसे बड़े पोस्टर बॉय एमएस धोनी इस सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं खेल सके हैं। 44 वर्षीय धोनी अपनी पिंडली की चोट से जूझ रहे हैं। हालांकि वह टीम के साथ अधिकतर मैच में सफर कर रहे हैं और मेंटॉर की भूमिका में नजर आते हैं, लेकिन उनके हाथों में दस्ताने और बल्ला न देखकर फैंस काफी मायूस हैं।

IPL 2026 1

मथीशा पथिराना का इंतजार कर रहे हैं फैंस

श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना, जिन्हें डेथ ओवर का सबसे घातक हथियार माना जाता है, हैमस्ट्रिंग की समस्या के कारण इस सीजन में अब तक एक्शन से बाहर हैं। पिछले सीजन में डेथ ओवर्स में कहर बरपाने वाला यह गेंदबाज इस बार केकेआर की प्लेइंग-XI का हिस्सा नहीं बन सके हैं। पथिराना की गैरमौजूदगी में केकेआर की डेथ बॉलिंग काफी कमजोर नजर आ रही है, जिसका फायदा विपक्षी टीमें उठा रही हैं।

पृथ्वी को मिली किस गलती की सजा?

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के लिए आईपीएल 2026 अब तक किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। कभी टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ माने जाने वाले शॉ इस पूरे सीजन में एक-एक मौके के लिए तरस गए हैं। मैनेजमेंट ने उन्हें एक भी मैच की प्लेइंग-XI में जगह नहीं दी है। उनकी जगह टीम ने युवाओं और अन्य विदेशी विकल्पों पर भरोसा जताया है।

रचिन रविंद्र को नहीं मिला मौका

न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र ने पिछले आईपीएल में अपनी बल्लेबाजी से लोहा मनवाया था। लेकिन इस बार वह बेंच गरम कर रहे हैं। केकेआर के पास विदेशी खिलाड़ियों की भरमार और टॉप ऑर्डर में फिन एलन के साथ कैमरुन ग्रीन की स्थिरता के कारण रचिन को मौका नहीं मिल पा रहा है। कई विदेशी खिलाड़ी के बाहर होने के बाद भी टीम में उनकी जगह नहीं बन सकी है।

सिर्फ चेन्नई और केकेआर ही नहीं अन्य टीमों में भी कई बड़े नाम मौके का इंतजार कर रहे हैं। इनमें दक्षिण अफ्रीका के कुछ तेज गेंदबाज और भारत के घरेलू क्रिकेट के चमकते सितारे शामिल हैं, जो इम्पैक्ट प्लेयर नियम के बावजूद प्लेइंग-XI में जगह नहीं बना पाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+