Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 15 May: LSG vs CSK, लखनऊ-चेन्नई मैच में कौन जीता टॉस?

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 15 May: आईपीएल 2026 के 62वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होगा। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाला यह मैच चेन्नई के लिए किसी फाइनल से कम नहीं है। 11 मैचों में 6 जीत के साथ अंक तालिका में संघर्ष कर रही ऋतुराज गायकवाड़ की टीम के लिए प्लेऑफ के दरवाजे तभी खुलेंगे जब वे अपने बचे हुए सभी मैच जीतेंगे। दूसरी ओर टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी लखनऊ की टीम आज चेन्नई का खेल बिगाड़ने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। इस मैच में लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

चोट से जूझ रही है चेन्नई की टीम (Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 15 May)

चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन में खिलाड़ियों की चोट से सबसे ज्यादा परेशान रही है। पूर्व कप्तान एमएस धोनी की अनुपस्थिति टीम को सबसे ज्यादा खल रही है। ताजा झटका जेमी ओवरटन के रूप में लगा है, जो जांघ की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। हालांकि, टीम में दक्षिण अफ्रीकी युवा डियन फॉरेस्टर की एंट्री हुई है, जिनसे टीम को काफी उम्मीदें हैं। संजू सैमसन और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ियों पर बल्लेबाजी का भारी दारोमदार होगा।

Aaj Ke Match Ka Toss 1

लखनऊ के कप्तान पंत की फॉर्म चिंता का विषय

लखनऊ की टीम इस सीजन में पूरी तरह दिशाहीन नजर आई है। कप्तान ऋषभ पंत न तो कप्तानी में छाप छोड़ पाए और न ही बल्ले से कोई कमाल दिखा सके। छक्के लगाने के लिए मशहूर पंत ने इस सीजन में 11 मैचों में महज 9 छक्के लगाए हैं। टीम के लिए अब खोने को कुछ नहीं है, ऐसे में वे बिना किसी दबाव के खुलकर खेल सकते हैं, जो चेन्नई के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

IPL 2026: रवि शास्त्री ने सरेआम उड़ाया PSL का मजाक? RCB-KKR मैच के दौरान पाकिस्तानी लीग पर कसा तंज
IPL 2026: रवि शास्त्री ने सरेआम उड़ाया PSL का मजाक? RCB-KKR मैच के दौरान पाकिस्तानी लीग पर कसा तंज

तेज गेंदबाजों को मिलेगी मदद

इकाना स्टेडियम की पिच पिछले कुछ मैचों में तेज गेंदबाजों के लिए मददगार रही है। यहां पिछले 5 मैचों का औसत स्कोर 166 रन रहा है। पेसर्स ने जहां 49 विकेट चटकाए हैं, वहीं स्पिनर्स को केवल 12 सफलताएं मिली हैं। लखनऊ में आज तापमान 32°C के आसपास रहेगा। फैंस के लिए अच्छी खबर यह है कि बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Aaj Ka Match Kon Jeeta 14 May: PBKS vs MI, पंजाब-मुंबई मैच में आज कौन जीता
Aaj Ka Match Kon Jeeta 14 May: PBKS vs MI, पंजाब-मुंबई मैच में आज कौन जीता

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): संजू सैमसन (डब्ल्यू), रुतुराज गायकवाड़ (सी), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव

LSG vs CSK: ऋतुराज का बल्ला उगलेगा आग या बिश्नोई के चक्रव्यूह में फंसेगी चेन्नई? आंकड़ों में कौन-किस पर भारी!
LSG vs CSK: ऋतुराज का बल्ला उगलेगा आग या बिश्नोई के चक्रव्यूह में फंसेगी चेन्नई? आंकड़ों में कौन-किस पर भारी!
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+