मालदीव की राजनीति में भारत पर बवाल जारी.. राष्ट्रपति मुइज्जू के संबोधन का बहिष्कार करेंगी विपक्षी पार्टियां

Maldives News: मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) ने सोमवार को संसद में राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के उद्घाटन भाषण का बहिष्कार करने का फैसला किया है। एमडीपी के अलावा, एक अन्य विपक्षी दल, डेमोक्रेट ने भी इस बहिष्कार में शामिल होने का ऐलान कर दिया है।

डेमोक्रेट ने कहा है, कि कैबिनेट के उन तीन सदस्यों को, जिन्हें संसद ने पिछले सप्ताह कैबिनेट में शामिल होने के खिलाफ मतदान किया था, भला उन्हें बैठक में क्यों आमंत्रित किया गया है।

Maldives News

मालदीव के आउटलेट सनऑनलाइन इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक, एमडीपी ने एक बयान में कहा है, कि राष्ट्रपति मुइज्जू के संबोधन का बहिष्कार करने का उसका फैसला, संसद के सम्मान को कम करना है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, मुइज्जू सुबह 9 बजे बयान देंगे। द्वीप राष्ट्र के राष्ट्रपति को संविधान के अनुसार, वर्ष के पहले कार्यकाल के पहले सत्र में संसद को संबोधित करना आवश्यक है।

रविवार को, एमडीपी ने कहा, कि अभिभाषण का बहिष्कार करने का निर्णय लेने का एक अन्य कारण यह है, कि शीर्ष सरकारी अधिकारी कैबिनेट अनुमोदन वोट के दिन संसद के बाहर दंगों में शामिल थे। विपक्षी दल ने मुइज्जू सरकार पर प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए कोई प्रयास नहीं करने का आरोप लगाया, क्योंकि उन्होंने सांसदों को धमकी दी और उन पर शारीरिक हमला किया। पार्टी ने आगे कहा, कि यह निर्णय "लोकतंत्र से बहुत दूर सरकार के कार्यों की निंदा में" शांतिपूर्ण विरोध का एक तरीका है।

राष्ट्रपति के भारत विरोधी रूख की निंदा

पिछले महीने, मालदीव की दोनों मुख्य विपक्षी दलों ने सरकार के भारत विरोधी रुख के बारे में गंभीर चिंता व्यक्त की है और एक प्रमुख दीर्घकालिक सहयोगी के रूप में नई दिल्ली के महत्व पर जोर दिया है।

एमडीपी और डेमोक्रेट्स ने कहा है, कि किसी भी डेवलपमेंट पार्टनर, खासकर देश के सबसे पुराने सहयोगी को अलग करना देश के दीर्घकालिक विकास के लिए "बेहद हानिकारक" होगा। दोनों विपक्षी दलों ने कहा है, "देश की लगातार सरकारों को मालदीव के लोगों के लाभ के लिए सभी विकास भागीदारों के साथ काम करने में सक्षम होना चाहिए, जैसा कि मालदीव पारंपरिक रूप से करता आया है।"

संयुक्त बयान में, उन्होंने राज्य की वित्तीय स्थिति में पारदर्शिता की कमी और सरकार द्वारा विशेष रूप से विदेशी पार्टियों के साथ हस्ताक्षर किए जा रहे एमओयू और समझौतों में पारदर्शिता की कमी सहित अन्य मुद्दों पर भी चिंता जताई। हालांकि बयान में किसी देश का नाम नहीं लिया गया था, लेकिन कथित तौर पर चीन ही वह देश है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+