दो महीने से लापता जैक मा आखिरकार आए सामने, वीडियो के जरिए शिक्षकों को किया संबोधित
बीजिंग। Jack Ma: चीन के तीसरे सबसे अमीर आदमी और मशहूर उद्योगपति जैक मा पिछले कुछ दिनों से लापता थे,जिसके बाद उनको लेकर अलग-अलग कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन लंबे समय के बाद आखिरकार जैक मा लोगों के सामने आए हैं। बुधवार को शिक्षकों के ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस को जैक मा ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण इलाकों में शिक्षण का कार्य कर रहे शिक्षकों की तारीफ की। काफी लंबे अरसे के बाद जैक मा लोगों के सामने आए हैं और इस बात की पुष्टि एक स्थानीय ब्लॉग और इस मामले से जुड़े लोगों ने की है।
Recommended Video

जैक मा को लेकर चल रही तमाम अफवाहों पर पूर्ण विराम लग गया है। दरअसल जैक मा की कंपनी अलीबाबा ग्रुप होल्डिंग लिमिटेड और एंट ग्रुफ कंपनी के ऑनलाइन वित्तीय ट्रॉजैक्शन की जांच शुरू होने के बाद जैक मा लापता था, लेकिन अब वह पहली बार इस जांच के शुरू होने के बाद सामने आए हैं। चीन की स्थानीय मीडिया ग्लोबल टाइम्स ने जैक मा का एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कभी अंग्रेजी के शिक्षक रहे जैक मा ने 100 ग्रामीण शिक्षकों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम एक बार फिर से कोरोना की महामारी खत्म होने के बाद मिलेंगे।
दरअसल जैक मा ने देश के ब्याजखोर वित्तीय नियामकों व सरकारी बैंकों के खिलाफ खुलकर बोला था और इसकी आलोचना की थी। पिछले साल अक्टूबर माह में जैक मा ने इन सरकारी संस्थानों की आलोचना की थी उसके बाद से ही जैक मा की मुश्किलें बढ़ गई थीं। पिछले दो महीने से जैक मा लापता हो गए थे, जिसके बाद उनको लेकर अलग-अलग अटकले लगाई जा रही थी। जैक मा ने कोरोना से निपटने के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के तरीके पर सवाल खड़ा करते हुए इसके खराब बताया था, यही नहीं जैक मा ने शी को जोकर तक दिया था।












Click it and Unblock the Notifications