ISIS ने जारी किया वीडियो बांग्लादेश में दी और आतंकी हमलों की धमकी
ढाका। अभी तक बांग्लादेश की सरकार पिछले दिनों राजधानी ढाका में हुए आतंकी हमलों के लिए आईएसआईएस को जिम्मेदार मानने से बच रही थी। सरकार ने इस हमले के जिम्मेदारी जमात-उल -मुजाहिद्दीन (जेएमबी) पर डाली थी। लेकिन अब आईएसआईएस ने एक वीडियो जारी किया है और बांग्लादेश में और ज्यादा आतंकी हमलों की धमकी दी है।

जेएमबी और ISIS के बीच लिंक
इस वीडियो के साथ ही जेएमबी और आईएसआईएस के बीच एक लिंक की भी कुछ हद तक पुष्टि होती है। आईएसआईएस के वीडियो में संगठन ने ने 'मुजाहिदों' और 'मुजाहिद देशों' पर भी हमले करने की धमकी दी है।
सीरिया के रक्का से रिलीज हुआ वीडियो
बताया जा रहा है कि ये वीडियो रक्का से बांग्ला में आईएसआईएस से जुड़ी एक वेबसाइट पर जारी किया गया है। बुधवार को इसे यू-ट्यूब पर भी रिलीज कर दिया गया। वीडियो में जिन लोगों को दिखाया गया है, उनमें से तीन बांग्लादेशी नागरिक हैं, लेकिन उनकी पहचान नहीं हो पाई है।
'मुजाहिदों की हत्या करते रहेंगे'
वीडियो में जो संदेश दिया गया है उसके मुताबिक, 'हम मुजाहिदों की हत्या करना तब नहीं बंद नहीं करेंगे, जब तक हम जीतेंगे नहीं या अपने धर्म के लिए जान नहीं देंगे। हम शहीद होंगे और शहादत देंगे। हमारे पास खोने के लिए कुछ नहीं है।'
वीडियो में सरकार को कहा 'काफिर'
वीडियो में एक और व्यक्ति बांग्लादेश की सरकार को काफिर कह रहा है। जो संदेश इस व्यक्ति ने दिया है उसमें उसने कहा है, 'सरकार ने अल्लाह का कानून बदल दिया है और इंसानों का बनाया हुआ कानून लागू कर दिया है इसलिए यह अब काफिर हो गए हैं। हमारे धर्म के मुताबिक ये हमारा फर्ज है कि हम इनके खिलाफ लड़ें। मुजाहिद दुनियाभर में बेगुनाह मुस्लिमों की विमानों और बम धमाकों के जरिए जान ले रहे हैं।'












Click it and Unblock the Notifications