कहां गिरी मिसाइलें, कहां ढहे बंकर! 12 दिन की Israel, Iran जंग में कौन जीता, जानिए तबाही का पूरा लेखा-जोखा
Iran Israel America War Update: 12 दिनों तक चले इज़रायल-ईरान युद्ध ने पूरे मध्य पूर्व को हिला कर रख दिया। यह संघर्ष अब महज़ दो देशों की लड़ाई नहीं रहा, बल्कि इससे वैश्विक कूटनीति, सुरक्षा और मानवता तीनों पर गहरा असर पड़ा है। मिसाइलों की बौछार, ड्रोन हमले, सैन्य ठिकानों की तबाही और सैकड़ों जानें, हर मोर्चे पर यह युद्ध विनाश का प्रतीक बन गया। 13 जून 2025 को शुरू हुआ यह युद्ध तब और उग्र हो गया जब अमेरिका भी इसमें सीधे तौर पर कूद पड़ा। दोनों देशों ने एक-दूसरे के सैन्य और परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया, जिससे जान-माल और आर्थिक मोर्चे पर भारी नुक़सान हुआ।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मध्यस्ता के बाद अब दोनों देश युद्धविराम के लिए राजी हो चुका है। अब, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता के बाद युद्धविराम की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में ज़रूरी हो जाता है कि पीछे मुड़कर देखा जाए, इस युद्ध में कौन कितना टूटा? किसे क्या नुकसान हुआ? और यह संघर्ष दुनिया को क्या सबक दे गया?

युद्ध की शुरुआत कैसे हुई? जानिए पूरा मामला
12 जून 2025 को एक रिपोर्ट ने सब कुछ बदलकर रख दिया। IAEA (इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी) ने खुलासा किया कि ईरान अपने परमाणु वादों को नहीं निभा रहा। इज़रायल को ये बात इतनी खटक गई कि उसने इसे अपनी सुरक्षा के लिए सीधा खतरा मान लिया। फिर क्या था, 13 जून को इज़रायल ने अचानक ऑपरेशन राइजिंग लायन नाम से ईरान पर जोरदार हमला बोल दिया। इज़रायली फाइटर जेट्स ने नतांज, फोर्डो और इस्फहान जैसे बड़े परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया और आसमान से तबाही बरसाई।
ईरान ने भी पलटवार करने में देर नहीं की। जवाबी कार्रवाई में उसने 450 से ज़्यादा मिसाइलें और 1000 ड्रोन इज़रायल पर दागे। तेल अवीव, हाइफा और बीर शेवा जैसे बड़े शहरों में धमाके गूंजने लगे, आम लोगों में डर और भगदड़ मच गई। कुछ ही घंटों में हालात इतने बिगड़ गए कि यह लड़ाई पूरे स्केल का युद्ध बन गई। और इसके लपेटे में सिर्फ इज़रायल और ईरान ही नहीं, पूरा मध्य पूर्व आ गया।
इज़राइल और ईरान में किसको कितना नुक़सान?
मानवीय हानि
| ईरान | इजरायल | |
| कुल मौतें | 657-800 | 30 से अधिक |
| घायल | 1800-3056 | 300-600 |
Note: ये आंकड़े विभिन्न न्यूज़ एजेंसियों के अनुमानों पर आधारित हैं और समय के साथ बदल भी सकते हैं।
बुनियादी ढांचे और सैन्य क्षति
ईरान: परमाणु ठिकानों जैसे नतांज, फोर्डो, पार्चिन और इस्फहान पर बड़े हमले हुए। नतांज में लगभग 15,000 सेंट्रीफ्यूज नष्ट या क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे ईरान के परमाणु कार्यक्रम को भारी झटका लगा। फोर्डो परमाणु स्थल पर अमेरिकी बी-2 स्टील्थ बॉम्बर द्वारा बंकर-बस्टर बम गिराए गए, जिससे वहां का बुनियादी ढांचा बुरी तरह प्रभावित हुआ।
इज़रायल: तेल अवीव, हाइफा और बीर शेवा जैसे प्रमुख शहरों के नागरिक और सैन्य क्षेत्रों को भी नुकसान पहुंचा। तेल अवीव में रक्षा मंत्रालय के पास मिसाइलें गिरीं, जबकि कैंप मोशे दयान में एक सैन्य स्कूल बमबारी में क्षतिग्रस्त हो गया। इन हमलों ने इज़राइली सुरक्षा बुनियादी ढांचे को कमजोर किया।
आर्थिक नुकसान
ईरान: अनुमानित 150-200 बिलियन डॉलर का आर्थिक नुकसान हुआ।
इज़राइल: लगभग 12 बिलियन डॉलर का खर्चा केवल एक महीने में हुआ । मिसाइल बचाव प्रणालियों, लड़ाकू विमानों व इन्फ्रास्ट्रक्चर की बदलती लागत ने आर्थिक दबाव बढ़ाया।
इज़राइल ने कई IRGC कमांडरों को मार गिराया
इज़राइल की सैन्य कार्रवाइयों में ईरान की इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के कई उच्चस्तरीय कमांडर शामिल थे, जिनकी मौत से ईरान की सैन्य नेतृत्व क्षमता को बड़ा झटका लगा। ये कमांडर ईरान की सैन्य रणनीति और संचालन के मुख्य स्तंभ थे, और उनकी हत्या से ईरान की सैन्य तैयारियों में कमी आई।
परमाणु वैज्ञानिकों का नुकसान
इस संघर्ष में ईरान के छह प्रमुख परमाणु वैज्ञानिकों को भी निशाना बनाया गया, जिनका ईरान के परमाणु कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान था। इन वैज्ञानिकों की हताहत होने से ईरान के परमाणु अनुसंधान और विकास पर गहरा असर पड़ा। उनकी विशेषज्ञता और नेतृत्व के बिना, ईरान के परमाणु प्रयासों को धीमा या बाधित किया जा सकता है। इन हमलों ने ईरान की सैन्य और तकनीकी क्षमताओं को कमजोर करने के लिए इज़राइल की रणनीति को स्पष्ट रूप से दर्शाया।
ये भी पढ़ें Iran Israel Ceasefire Status: ईरान और इज़रायल में सीज़फायर हुआ या नहीं? यहां पढ़ें ताजा हाल
अमेरिका ने क्यों किया सीजफायर के लिए पहल?
ईरानी सेना ने अमेरिका द्वारा ईरान के परमाणु ठिकानों पर किए गए भयंकर हमलों का जवाब देते हुए, कतर और इराक में स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डों पर सटीक और शक्तिशाली जवाबी हमले किए। इसने क्षेत्रीय तनाव को चरम पर पहुंचा दिया और स्थिति बेहद गंभीर हो गई। हालात बिगड़ते देख, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक अप्रत्याशित और निर्णायक कदम उठाया और युद्ध विराम (सीज़फायर) की घोषणा कर दी। इस घोषणा ने दोनों पक्षों के बीच हिंसा को रोकने में मदद की और मध्य पूर्व में शांति बहाल करने की दिशा में पहला बड़ा कदम साबित हुई।
ये भी पढ़ें Israel Iran War: खामनेई का घमंड ले डूबेगा ईरान को? मुस्लिम देश भी नहीं आ रहे खुलकर साथ












Click it and Unblock the Notifications