Aaj Ka Mausam: UP में बढ़ेगी सूर्य की तपिश, बिहार में Yellow Alert, क्या है दिल्ली का हाल?
Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में गर्मी चरम पर है तो वहीं कुछ राज्य बारिश का प्रकोप झोल रहे हैं। चतो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि पूर्वोत्तर, पूर्वी और दक्षिण भारत में बारिश और तेज हवाएं चलेंगी, तो वहीं उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। विभाग ने 19 राज्यों में भारी बारिश और 6 प्रांतों में हीटवेव के लिए चेतावनी भी जारी की है।
वैसे इसी बीच बड़ी खबर ये है कि मानसून इस बार केरल में जल्दी दस्तक दे सकता है। आईएमडी ने कहा है कि मानसून इस बार 26 मई के आस-पास वहां पहुंच सकता है, आमतौर पर इसका समय 1 जून के आस-पास का होता है लेकिन इस बार इसका आगमन पहले होगा।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-एनसीआर में मौसम लगातार उतार-चढ़ाव दिखा रहा है। जहाँ बीते दिनों मौसम काफी खुशनुमा रहा था, वहीं अब धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले कुछ दिनों में तापमान तेजी से बढ़ने की संभावना है, जिसके साथ अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुँच सकता है, आज यहां पर आसमान आमतौर पर साफ रहेगा और बारिश के आसार नहीं दिख रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में सताएगी गर्मी
उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों तक बारिश और आंधी के कारण मौसम सुहावना बना रहा, लेकिन अब धीरे-धीरे तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मुरादाबाद, नोएडा, गाजियाबाद, आजमगढ़, बस्ती, बहराइच, बलरामपुर, बदायूं, अमेठी, प्रतापगढ़, आगरा, मथुरा, कानपुर, मिर्जापुर, जौनपुर और वाराणसी जैसे कई जिलों में भीषण गर्मी के साथ लू चलने की आशंका है।
बिहार में येलो अलर्ट जारी
गोपालगंज, सीवान, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, अरवल, रोहतास, औरंगाबाद, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर, जमुई और बांका के लिए खराब मौसम और ठनका गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पूर्वोत्तर भारत में रेन अलर्ट
पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है। सिक्किम और पश्चिम बंगाल में भी तेज वर्षा अपेक्षित है।
उत्तराखंड में होगी बर्फबारी
उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़, टिहरी और अल्मोड़ा के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और बारिश की संभावना है। कई स्थानों पर बर्फबारी, ओले गिरने और आकाशीय बिजली चमकने का भी अनुमान है।
दक्षिण भारत में भी मौसम रहेगा भीगा-भीगा
दक्षिण भारत में केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों और कर्नाटक में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। केरल और तमिलनाडु के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है। रायलसीमा क्षेत्र में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ वर्षा होने की उम्मीद है।














Click it and Unblock the Notifications