CNG Price Hike: 3 दिन के अंदर दूसरा मंहगाई झटका, दिल्ली-NCR में फिर बढ़े सीएनजी के दाम, क्या है ताजा रेट?

CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर के निवासियों को तीन दिन के अंदर महंगाई का दूसरा बड़ा झटका लगा है, क्योंकि संडे को सीएनजी की कीमतों में एक रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा हुआ है। इससे पहले भी गैस कंपनियों ने दो रुपये की बढ़ोतरी की थी, जिससे बीते तीन दिनों के अंदर अब तीन रुपये प्रति किलो सीएनजी महंगी हो चुकी है।

इस ताजा वृद्धि के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक किलो सीएनजी की कीमत ₹80.09 हो गई है। वहीं, गाजियाबाद, नोएडा, गौतम बुद्ध नगर और ग्रेटर नोएडा में यह ₹88.70 प्रति किलो पर पहुंच गई है। मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में ₹88.58, जबकि गुरुग्राम में ₹85.12 है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सीएनजी का भाव ₹84 प्रति किलोग्राम पर बना हुआ है।

CNG Price Hike

देश के अन्य शहरों में CNG का रेट निम्नलिखित है

  • रेवाड़ी ₹84.70
  • करनाल ₹84.43
  • कैथल ₹85.43
  • हापुड़ ₹89.70
  • कानपुर, हमीरपुर
  • फतेहपुर में ₹91.42
  • अजमेर, पाली, राजसमंद में ₹89.44
  • महोबा, बांदा, चित्रकूट में ₹86.42 प्रति किलोग्राम।

सीएनजी (CNG) क्या होती है?

सीएनजी यानी Compressed Natural Gas (संपीड़ित प्राकृतिक गैस) एक साफ-सुथरा ईंधन है, जिसे मुख्य रूप से वाहनों में इस्तेमाल किया जाता है। यह वही प्राकृतिक गैस होती है जो मीथेन (Methane) से बनी होती है, लेकिन इसे बहुत ज्यादा दबाव (High Pressure) पर स्टोर किया जाता है ताकि यह कम जगह में ज्यादा मात्रा में रखी जा सके। सीएनजी का उपयोग कार, ऑटो, बस और कुछ उद्योगों में पेट्रोल-डीजल के विकल्प के रूप में किया जाता है, क्योंकि यह कम प्रदूषण फैलाती है और इंजन को कम नुकसान पहुंचाती है।

CNG Price Hike

सीएनजी के दाम क्यों बढ़े हैं?

  • सीएनजी बनाने के लिए जो प्राकृतिक गैस (Natural Gas) इस्तेमाल होती है, उसकी कीमत वैश्विक बाजार में बढ़ने पर सीएनजी भी महंगी हो जाती है।
  • होर्मुज संकट के बाद आपूर्ति में कमी और मांग बढने की वजह से इस वक्त रेट बढ़ाए गए हैं।
  • भारत गैस का एक बड़ा हिस्सा बाहर से खरीदता है। अगर डॉलर मजबूत हो जाए, तो गैस आयात करना महंगा पड़ जाता है।
  • अगर मांग बढ़ जाए (जैसे ज्यादा वाहन CNG पर चलने लगें) और सप्लाई सीमित हो, तो दाम बढ़ सकते हैं।
  • पाइपलाइन, स्टोरेज और वितरण का खर्च भी कीमत में जुड़ता है।
यह पढ़ें:Delhi में हवाई सफर होगा सस्ता! रेखा गुप्ता सरकार ने हवाई ईंधन पर VAT 25% से घटाकर 7% किया
यह पढ़ें:Delhi में हवाई सफर होगा सस्ता! रेखा गुप्ता सरकार ने हवाई ईंधन पर VAT 25% से घटाकर 7% किया
यह पढ़ें: SS Mota Singh School मामले में सियासी विवाद गहराया, ट्रस्ट और फाइल गायब होने पर आम आदमी पार्टी का आरोप
यह पढ़ें: SS Mota Singh School मामले में सियासी विवाद गहराया, ट्रस्ट और फाइल गायब होने पर आम आदमी पार्टी का आरोप
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+