Vicky Kaushal के बर्थडे पर Katrina Kaif ने खोल दी पति की पोल, बेटा विहान भी आया नजर

Katrina Kaif Shared Vicky Kaushal Birthday Post: बॉलीवुड के सबसे चहेते कपल्स में से एक कैटरीना कैफ और विक्की कौशल इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। और हों भी क्यों न मौका भी बेहद खास है- विक्की कौशल का 38वां जन्मदिन! इस खास दिन पर कैटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर एक बेहद इमोशनल और खूबसूरत पोस्ट शेयर कर अपने पति को विश किया है।

इस पोस्ट की सबसे खास बात यह रही कि इसमें फैंस को उनके लाडले बेटे विहान की एक प्यारी सी झलक भी देखने को मिली। आइए जानतें हैं विक्की के इस जन्मदिन को पूरी फैमिली ने प्रकृति के बीच कैसे सेलिब्रेट किया...

vicky kaushal birthday celebration

बेटे विहान की पहली झलक

कैटरीना कैफ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर विक्की के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर में विक्की के बर्थडे केक पर बेहद प्यारा मैसेज लिखा नजर आ रहा है- 'हैप्पी बर्थडे पापा। इसके साथ ही एक तस्वीर में यह कपल अपने नन्हे शहजादे विहान के साथ बेहद खुश नजर आ रहा है। कैटरीना ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'ठीक इसी जगह पर, 2 साल बाद देखो कितना कुछ बदल गया है।'

कैटरीना ने विक्की को बताया 'पिलर ऑफ स्ट्रेंथ', खोली यह मजेदार पोल

कैटरीना ने अपने इस नोट में विक्की कौशल के लिए अपने दिल की बातें खुलकर सामने रखी हैं। उन्होंने विक्की को अपना 'पिलर ऑफ स्ट्रेंथ' बताते हुए उनकी खूब तारीफ की। इसके साथ ही कैटरीना ने मजाकिया अंदाज में विक्की की पोल खोलते हुए लिखा कि विक्की अब एआई, मेकअप और हेल्थ के एक्सपर्ट बन चुके हैं। कैटरीना ने हंसते हुए विक्की के लिए दुआ मांगी कि सुबह सोकर उठने के बाद उन्हें सुकून से दो ब्लैक कॉफी पीने का वक्त मिल सके।

बॉलीवुड सेलेब्स और परिवार ने लुटाया प्यार

विक्की कौशल के इस 38वें जन्मदिन पर पूरे बॉलीवुड और परिवार ने उन पर खूब प्यार बरसाया है। विक्की के पिता शाम कौशल ने इंस्टाग्राम पर बेटे के लिए लिखा, 'तुम्हारे जैसा बेटा पाकर मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं।' वहीं भाई सनी कौशल ने भी मस्तीभरे अंदाज में विक्की को 'मेरी जान' कहते हुए विश किया। इसके अलावा करीना कपूर खान, अनन्या पांडे और नेहा धूपिया ने भी इस पोस्ट पर खूब प्यार लुटाया।

दिलचस्प है दोनों की लव स्टोरी

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की पहली मुलाकात एक अवॉर्ड शो के बैकस्टेज हुई थी, जिसके बाद साल 2019 के एक अवॉर्ड शो में विक्की ने स्टेज से मजाक में कैटरीना को प्रपोज किया था। करीब दो साल तक अपने रिश्ते को मीडिया से छुपाकर रखने के बाद, इस कपल ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान में सात फेरे लिए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+