JEE Advanced 2026: NEET विवाद के बीच कड़ी निगरानी में शुरू हुई परीक्षा, कब आएगा फाइनल रिजल्ट?

JEE Advance Exam 2026: देश में मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं को लेकर चल रहे विवाद और NEET पेपर लीक मामले की चर्चा के बीच आज देश की सबसे कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Advanced 2026 को कड़ी निगरानी में आयोजित किया जा रहा है। परीक्षा का आयोजन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की यानी IIT Roorkee द्वारा किया जा रहा है।

यह परीक्षा आज 17 मई को देश के 221 शहरों और दो अंतरराष्ट्रीय केंद्रों में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में कराई जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को पहले से ज्यादा सख्त रखा गया है ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी से बचा जा सके। लाखों छात्रों की उम्मीदों से जुड़ी इस परीक्षा में दो पेपर अनिवार्य हैं और पूरे देश में परीक्षा केंद्रों पर सख्त जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।

JEE Advanced 2026

JEE Advance परीक्षा पैटर्न और समय

JEE Advanced 2026 में दो पेपर होंगे, जो सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य हैं। पेपर 1 सुबह 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित किया जा रहा है, जबकि पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक होगा। दोनों पेपर CBT मोड में कराए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: NEET Re Exam: NTA ने जारी किया पूरा शेड्यूल, 21 जून को होगी परीक्षा, कैसे और कब तक बदलें फ्री में एग्जाम सिटी?

उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड 11 मई को जारी किया गया था। परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर बायोमेट्रिक और सुरक्षा जांच के बाद ही छात्रों को प्रवेश दिया जा रहा है।

कौन करा रहा है परीक्षा

इस साल JEE Advanced 2026 का आयोजन IIT Roorkee कर रहा है। लगभग 2.5 लाख छात्र इस परीक्षा के लिए योग्य घोषित किए गए हैं, जिन्होंने JEE Main 2026 में सफलता हासिल की है।

आंसर की और रिजल्ट की तारीख

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, JEE Advanced 2026 की आंसर की 25 मई को जारी की जाएगी। छात्र इसे jeeadv.ac.in पर लॉगिन करके डाउनलोड कर सकेंगे और अपने जवाबों की जांच के साथ आपत्ति भी दर्ज कर पाएंगे। वहीं, परीक्षा का परिणाम 1 जून 2026 को जारी किया जाएगा, जिसकी पुष्टि आधिकारिक सूचना पुस्तिका में की गई है।

स्क्रिबल पैड की सुविधा

परीक्षा के दौरान हर उम्मीदवार को एक स्क्रिबल पैड दिया जाता है, जिसका उपयोग रफ वर्क के लिए किया जाता है। छात्रों को अतिरिक्त शीट नहीं दी जाती और परीक्षा के बाद यह पैड वापस जमा करना अनिवार्य होता है।

कड़ी निगरानी में परीक्षा

NEET पेपर लीक विवाद के बाद इस बार JEE Advanced को लेकर निगरानी और सख्त कर दी गई है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एजेंसियों की मौजूदगी, सख्त जांच और नियमों के पालन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।

ये भी पढ़ें: NEET Paper Leak विवाद के बीच केंद्र का बड़ा एक्शन, NTA के टॉप पदों पर बड़ा फेरबदल, संभालेंगे कौन सी कमान?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+