शंघाई में कोरोना मरीज को मृत घोषित कर डाल दिया बैग में, लेकिन श्मशान के बाहर जिंदा हुआ शख्स
बीजिंग, मई 03। चीन के शंघाई शहर में इन दिनों कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है। सरकार ने इस शहर में बढ़ते संक्रमण की वजह से लॉकडाउन लगाया हुआ है, लेकिन तमाम सख्तियों के बीच स्वास्थ्य विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल, शंघाई में रविवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। अस्पताल की ओर से एक कोरोना मरीज को मृत घोषित कर दिया गया, लेकिन श्मशान में उस मरीज की बॉडी जब बैग से निकाली गई तो वो जिंदा निकला।

घटना के बाद लोगों के अंदर है गुस्सा
शंघाई में इस घटना के बाद 6 और लोगों की जांच शुरू कर दी गई। इस घटना का वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस मामले के सामने आने के बाद शहर के लोगों में प्रशासन के प्रति गुस्सा है। आपको बता दें कि शंघाई में पिछले 5 सप्ताह से लॉकडाउन लगा हुआ है। सख्त पाबंदियों के बीच स्वास्थ्य विभाग की इस लापरवाही ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

क्या दिख रहा है वीडियो में
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि अस्पताल के कुछ कर्मचारी वैन से एक बॉडी को निकालते हैं। यह वीडियो एक मॉर्चरी के बाहर का है। जैसे ही वो बॉडी को वैन से बाहर निकालते हैं तो उन्हें दिखता है कि उस बैग में कुछ हरकत होती है। बाद में अस्पताल के कर्मचारी बैग को ट्रॉली पर खींचकर उसकी जांच करते हैं। जैसे ही बैग पूरा खुलता है तो उसके अंदर का शख्स जिंदा होता है। यह नजारा देख वहां मौजूद सभी कर्मचारी हैरान रह जाते हैं और उसे फिर से कवर कर देते हैं।

जिम्मेदार अधिकारियों को लगी फटकार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्थानीय प्रशासन ने इस घटना की पुष्टि की है और अस्पताल प्रशासन को फटकार भी लगाई है। स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शंघाई सुपरवाइजरी कमीशन और सेंट्रल कमीशन फॉर डिसिप्लिन इंस्पेक्शन ने कहा कि केयर होम के निदेशक और एक डॉक्टर सहित पांच अधिकारियों को जांच के दायरे में रखा गया है। साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार भी लगाई है।

मरीज का किसी अच्छे अस्पताल में चल रहा है इलाज
शंघाई शिनचांगझेंग नर्सिंग होम ने इस घटना के लिए माफी मांगी है, जबकि मॉर्चरी के कर्मचारियों को इसके लिए पुरस्कृत किया गया है। वहीं उस मरीज को किसी दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है और उसका वहां इलाज चल रहा है, लेकिन इस घटना ने चीन को झकझोर कर रख दिया है।
Shanghai
— Songpinganq (@songpinganq) May 1, 2022
Chinese government , utterly disregarding human life , has reached a new low AGAIN!
Clear evidence shows the nursing home trying to send an elderly , who hasn't DIED yet , to the crematoriam , whose workers returning this elderly back to this nursing home.
2022-05-01 pic.twitter.com/pLFzaZzScw












Click it and Unblock the Notifications