जानिए कौन है UKO7 Rider अनुराग डोभाल, लाखों सब्सक्राइबर्स और करोड़ों में नेटवर्थ, जानें क्यों चर्चा में
UKO7 Rider Anurag Doval UKO7 Rider के नाम से फेमस अनुराग डोभाल इन दिनों सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं। वजह है अनुराग के वीडियो। अनुराग ने पहले सोशल मीडिया में आकर वीडियो बनाक पोस्ट भी किया। उन्होंने दावा किया कि ये उनका आखिरी वीडियो है।
इस वीडियो में अनुराग ने अपनी पारिवारिक परिस्थितियों के बारे में भी कई खुलासे किए। ये वीडियो वायरल होते ही अनुराग को लेकर सोशल मीडिया में कई तरह की बातें सामने आई। इसके बाद 7 मार्च को अनुराग ने इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीमिंग की, और उसमें स्पीड से गाड़ी चलाते हुए डिवाइडर में जाकर गाड़ी ठोक दी।

इसमें अनुराग बुरी तरह घायल हो गए। अनुराग अपनी टोयोटा फॉर्च्यूनर कार में तेज गति (लगभग 150-180 किमी/घंटा) से ड्राइव कर रहे थे और भावुक होकर परिवार से जुड़ी समस्याओं के बारे में बात कर रहे थे। तेज रफ्तार से जा रही कार अचानक रोड साइड डिवाइडर से टकरा गई।
इस बीच लाइव वीडियो अचानक बंद हो गया। फ्लाईओवर या डिवाइडर से टकराने की खबरें सामने आईं। आसपास के लोगों ने अनुराग को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद अनुराग को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि वो अब स्टेबल हैं। फिलहाल उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
वीडियो में अनुराग रो भी रहे थे और इस राइड को उन्होंने अपनी आखिरी राइड बताया था। इसमें अनुराग बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद अनुराग को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि वो अब स्टेबल हैं। फिलहाल उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
देहरादून के रहने वाले अनुराग डोभाल एक मशहूर इंडियन यूट्यूबर, मोटो-व्लॉगर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जिन्हें लोग UK07 Rider नाम से ज्यादा जानते हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर 7.8 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। इंस्टाग्राम पर भी 7.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
2023 में वो बिग बॉस सीजन 17 में भी गए, जहां उनकी पॉपुलैरिटी और बढ़ गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित अनुराग डोभाल की नेटवर्थ करीब 20 से 25 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। यूट्यूबर के पास कई लग्जरी कारें, हाई-परफॉर्मेंस मोटरसाइकिलें और प्रॉपर्टी बताई जाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications