'सजधजकर जरा बनठन के', Google की बेहद खूबसरत मैनेजर ने बताए सफलता के अजब रास्ते, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Google Senior Manager Success Mantra: वर्क फ्रॉम होम के टाइम में कई लोग आरामदायक कपड़ों में काम करते हैं, लेकिन गूगल की सीनियर मैनेजर अंचल ऐसे लोगों के लिए सोशल मीडिया पर सफलता पाने का ऐसे अजब तरीके शेयर किए हैं जो देखते ही देखते वायरल हो गया है।
दरअसल, गूगल में स्ट्रैटेजी और ऑपरेशंस की सीनियर मैनेजर अंचल मिर्जा ने अपने अनुभव के आधार पर सफलता के टिप्स शेयर किए हैं जिस पर लोग चर्चा कर रहे हैं।

अंचल के अनुसार वर्क फ्रॉम होम करते समय तैयार होकर बैठना और हल्का मेकअप करना आपको ज्यादा प्रोडक्टिव और कॉन्फिडेंट बनाता है। उनका कहना है कि अच्छा दिखना सिर्फ लुक का मामला नहीं है, बल्कि इससे आपके काम करने के तरीके और डिजिटल मीटिंग्स में प्रभाव भी बढ़ता है।
सजधजकर काम करने बढ़ती है प्रोडक्टिविटी
फिलाडेल्फिया के बाहर अपने परिवार के साथ शिफ्ट होने के बाद अंचल मिर्जा न्यूयॉर्क के ऑफिस हफ्ते में दो दिन जाती हैं और बाकी दिन घर से काम करती हैं। बड़ी टेक कंपनियों में आमतौर पर लोग आरामदेह कपड़े पहनते हैं, लेकिन मिर्जा कहती हैं कि उन्हें थोड़ी सधी और पॉलिश लुक पसंद है। उन्होंने बिजनेस इनसाइडर को बताया जब वो काम के लिए तैयार होती हैं, तो खुद को ज्यादा प्रोडक्टिव और मोटिवेटेड महसूस करती हैं। चाहे ऑफिस में हों या घर से काम कर रही हों, थोड़ा सजा-संवरा लुक उनके मूड और काम करने के नजरिए को बदल देता है।
अंचल ने शेयर की वर्क यूनिफॉर्म
अंचल ने अपने लिए दो आरामदायक वर्क आउटफिट्स तय किए हैं। या तो पॉलिश टॉप या स्वेटर के साथ जींस पहनती हैं, या फिर कैजुअल शर्ट के साथ अच्छी स्लैक्स। इससे वो कैजुअल और प्रोफेशनल दोनों लुक में बैलेंस बना पाती हैं।
वर्क फ्रॉम होम में भी प्रोफेशनल दिखना जरूरी
कोविड-19 से पहले भी उनकी टीम ज्यादातर वीडियो मीटिंग्स पर काम करती थी। इसलिए घर से काम करते हुए भी उन्होंने ऑफिस वाला लुक बनाए रखा और हल्का मेकअप किया। उनका मानना है कि इससे वर्चुअल मीटिंग में उनकी प्रेजेंस और आत्मविश्वास बना रहता है।
सिंपल वॉर्डरोब से कम टेंशन
36 वर्षीय अंचल ने बताया उनके वॉर्डरोब में ज्यादातर न्यूट्रल कलर्स के ड्रेस हैं। इससे आउटफिट्स आसानी से मैच हो जाते हैं और रोज "क्या पहनें" की चिंता नहीं रहती। साधारण ज्वेलरी या अच्छे से स्टाइल किए बाल भी उन्हें ऑर्गनाइज्ड और कॉन्फिडेंट महसूस कराते हैं।
महिलाओं के लिए आत्मविश्वास जरूरी
टेक इंडस्ट्री में महिलाओं के लिए आत्मविश्वास बहुत मायने रखता है। अंचल कहती हैं कि तैयार होकर काम करना उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाता है और प्रोफेशनल माहौल में बेहतर परफॉर्म करने में मदद करता है। IAS Taruni Pandey: चार महीने तैयारी कर बिना कोचिंग तरुणी पांडेय बनीं IAS, एक हादसे ने बदल दी पूरी जिंदगी












Click it and Unblock the Notifications